Indo Farm IPO Share Price: इंडो फार्म का आईपीओ बीएसई पर इश्यू प्राइस से 20.19 फीसदी प्रीमियम के साथ 258.40 रुपये पर लिस्ट हुआ है। यह 227.67 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटेगरी में इसे 101.79 गुना आवेदन मिले थे। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) सेगमेंट को 242.4 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी में 500.75 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

निवेशकों का मिला समर्थन
आज 7 जनवरी को भारतीय शेयर बाज़ारों में इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट के शेयरों की लिस्टिंग के बाद, कंपनी के शेयर बीएसई पर दोपहर 12:30 बजे 280.95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, एनएसई पर शेयर 10% की बढ़त के साथ 281.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
आईपीओ का प्राइस बैंड 204 से 215 रुपये के बीच था। इसकी कीमत बाद में 215 रुपये तय हुई। बीएसई पर यह 20.19 फीसदी प्रीमियम के साथ 258.40 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी निवेशकों को हर शेयर पर 43.20 रुपये का फायदा हुआ है।
कंपनी के बारे में जानकारी
आर्यमान फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है और मास सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। रणबीर सिंह खडवालिया और सुनीता सैनी कंपनी के प्रमोटर हैं। 1994 में स्थापित हुई, इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ट्रैक्टर, पिक एंड कैरी क्रेन और अन्य कटाई से जुड़े सामानों के निर्माण का काम करता है। आपको बता दें कि ये कंपनी दो ब्रांड संचालित करती है।
इसमें इंडो फार्म और इंडो पावर शामिल है। वे अपने प्रोडक्ट्स को नेपाल, सीरिया, सूडान, बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों में निर्यात करते हैं। साथ ही इसके लिए प्राइस बैंड को पहले से तय किया गया था। इंडो फॉर्म आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 दिसंबर को खुला था और 2 जनवरी को बंद हुआ था।
किस लिए कंपनी ने जुटाया है फंड?
इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ ने कई प्रमुख उद्देश्यों के लिए धन जुटाया। इनमें एक नई समर्पित इकाई स्थापित करके अपनी पिक एंड कैरी क्रेन निर्माण क्षमता का विस्तार करना, कंपनी के उधार का एक हिस्सा चुकाना या समय से पहले चुकाना, अपनी एनबीएफसी सहायक कंपनी, बरोटा फाइनेंस लिमिटेड में और निवेश करना , ताकि उसका पूंजी आधार मजबूत हो सके, और सामान्य कॉर्पोरेट आवश्यकताओं को पूरा करना शामिल था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
