Indo Farm Equipment IPO Allotment Status: इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड आईपीओ में अप्लाई करने के अंतिम दिन 227.57 गुना सब्सक्राइबशन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 260 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 84,70,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,92,75,49,293 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। आईपीओ अप्लाई करने के लिए मंगलवार (31) दिसंबर को खुला था। यह 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद हो गया।

इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड आईपीओ का सब्सक्रिप्शन
रिटेल कैटेगरी को कुल 101.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि एनआईआई (गैर-संस्थागत निवेशक) हिस्से को 501.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसकी क्यूआईबी (योग्य संस्थागत खरीदार) को 242.4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयर मंगलवार (7 जनवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।अगर अलॉटमेंट हो जाता है, तो निवेशकों को बैंक डेबिट मैसेज मिलेगा। निवेशक बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ रजिस्ट्रार मास सर्विसेज लिमिटेड के पोर्टल पर भी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेट्स की चेक कर सकते हैं।
इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें
निवेशक इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://www.masserv.com/opt.asp पर सबसे पहले जाना होगा। या फिर आप BSE पर अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
1. Indo Farm Equipment कंपनी का IPO अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।
2. इसके बाद वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने इश्यू टाइप के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद अगला ऑप्शन 'इश्यू नेम' के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है। फिर ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
5. इसके बाद 'सर्च' पर क्लिक करें और इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
इस तरह से आप आसानी से इंडो फ़ार्म इक्विपमेंट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
