
IndiGo Winter Sale : इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारत की प्रमुख कैरियर इंडिगो ने सभी चैनलों में 6ई नेटवर्क पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तीन दिवसीय स्पेशल विंटर सेल की शुरुआत की है। इस सेल की शुरुआत 23 दिसंबर से हो चुकी है, जबकि ये सेल 25 दिसंबर तक चलेगी। यानी आपके पास आज और कल का दिन है, इस सेल का फायदा उठाने का। आगे जानिए इस सेल की डिटेल।
कितनी है टिकट की कीमत
25 दिसंबर तक चलने वाली इस सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बेहद कम कीमत पर फ्लाइट टिकट मिलेंगे। आपको घरेलू फ्लाइट टिकट 2,023 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट की बात करें तो आपको इसके लिए 4,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर टिकट मिलेंगे। इस सेल में मिलने वाले टिकट 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक सफर के लिए वैलिड रहेंगे।
मिलेगा कैशबैक का भी फायदा
ऊपर बताए गए सस्ते टिकटों के साथ ग्राहक कैशबैक का भी फायदा ले सकते हैं। आप इंडिगो के पार्टनर बैंक एचएसबीसी से कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। इस मौके पर इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा कि हम 2023 में एंट्री कर रहे हैं। अब अधिक लोग आसमान छू रहे हैं। एविएशन सेक्टर में एक मजबूत सुधार हुआ है, जिसका इस हॉलिडेज सीजन में कंपनी जश्न भी मना रही है। इसीलिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स के लिए विंटर सेल का ऐलान किया गया है। उनके अनुसार यह ऑफर कंपनी के बड़े नेटवर्क में किफायती किराए, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, विनम्र और बिना दिक्कत सर्निस की इंडिगो की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
किसी अन्य ऑफर से नहीं जुड़ेगा ये ऑफर
एयरलाइन ने कहा है कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है। यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है। एयरलाइन के मुताबिक ऑफ़र के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है और इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता और इंडिगो के डिस्क्रीशन के अधीन छूट दी जाएगी। इसके अलावा, यह ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर वैलि़ड है।
इंडिगो के कस्टमर की संख्या
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने अक्टूबर में 1.14 करोड़ यात्रियों को सर्विस दी, जो सितंबर में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या से 10 प्रतिशत अधिक है।
कितना बड़ा है इंडिगो का बेड़ा
290 विमानों के अपने बेड़े के साथ, एयरलाइन का दावा है कि वह प्रतिदिन 1,600 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट कर रही है और 76 घरेलू डेस्टिनेशंस और 26 अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनंशंस को जोड़ती है। एयरलाइन की स्थापना 2006 में इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने एक निजी कंपनी के रूप में की थी। इसने जुलाई 2006 में अपने पहले विमान की डिलीवरी ली और एक महीने बाद ऑपरेशन शुरू किया। एयरलाइन 2012 में यात्री बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से सबसे बड़ी भारतीय वाहक बन गई। कंपनी नवंबर 2015 में पब्लिक हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
