नई दिल्ली, अगस्त 4। अगर आप सस्ते में देश या विदेश की हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो इंडिगो बड़ा ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 915 रुपये में देसी और अंतरराष्ट्रीय रूट के हवाई टिकट उपलब्ध कराएगी। इंडिगो अपनी 15वीं वर्षगांठ पर हवाई यात्रियों के लिए यह खास ऑफर पेश किया है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। आइये जानते हैं कि कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं, और कब तक यह ऑफर खुला हुआ है।
आज से खुल गया है यह ऑफर
इंडिगो का यह ऑफर आज से खुल गया है। 3 दिन तक चलने वाले इस ऑफर के तहत 6 अगस्त 2021 तक हवाई टिकट खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत खरीदे गए हवाई टिकट पर 1 सितंबर, 2021 से 26 मार्च 2022 के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूप पर हवाई यात्रा की जा सकती है।
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर और सस्ता मिलेगा हवाई टिकट
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हवाई टिकट खरीदने में करने वालों का अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह छूट 5 फीसदी की होगी। यह छूट कैशबैक के रूप में दी जाएगी। हालांकि इस कैशबैक का फायदा लेने के लिए 3000 रुपये के न्यूनतम हवाई टिकट खरीदने होंगे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से हवाई टिकट खरीदने पर अधिकतम कैशबैक 750 रुपये तक ही मिलेगा।
एक और कैशबैक ऑफर
इंडिगो ने इसके अलावा का-चिंग का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए कैशबैक का भी ऑफर दिया है। इस क्रेडिट कार्ड से हवाई टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा। वहीं प्री बुकिंग एड-ऑन्स के लिए इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।
ऐसे भी मिल सकता है सस्ता हवाई टिकट
सस्ता हवाई आमदिनों में भी पाया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि वह कुछ बातों का ध्यान रखे। सबसे पहले यह ध्यान रखें कि दिन की सबसे जल्दी वाली फ्लाइट बुक करने की कोशिश करें। आमतौर पर सुबह उड़ान के लिए टिकटों की मांग ज्यादा नहीं होती है। ऐसे में टिकट सस्ता मिलने का चांस ज्यादा रहता है। वहीं प्री बुकिंग के माध्यम से भी सस्ता हवाई टिकट खरीदा जा सकता है। 1 सर्वे के मुताबिक यात्रा से 47 दिन पहले हवाई टिकट खरीदने पर आपको यह काफी सस्ता मिल सकता है।
एक और सस्ती एयर लाइन्स आने वाली है
देश के जानेमाने निवेशक राकेश झुनझुनवाला देश में एक लो कॉस्ट एयरलाइन लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका नाम आकाश एयर तय किया गया है। इस एयर लाइन में 4 साल में 70 हवाई जहाज जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस एयरलाइन पर करीब 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना है।
इसलिए सस्ता मिलता है हवाई टिकट
सस्ती हवाई सेवाएं इसलिए लोगों को इसलिए दी सकीं की इन एयरलाइन में हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को केवल जरूरी सुविधाएं ही दी जाती हैं। ऐसी एयरलाइंस में यात्रियों को हवाई सफर के दौरान इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट, खाना नहीं दिया जाता है। जो यात्री चाहते हैं कि उनको यह सुविधा मिले, उनको यह सेवाएं यात्रा के दौरान खरीदना पड़ती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
