IndiGo share Price: इंडिगो एयरलाइन के शेयर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। क्योंकि सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ब्लॉक डील के माध्यम से इंटरग्लोब एविएशन में 3.1% हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हैं, जिसका प्राइस लगभग 801 मिलियन डॉलर (7,020 करोड़ रुपये) है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये शेयर 5,808 रुपये प्रति शेयर की रेट से उपलब्ध हैं, जो मौजूदा बाजार मूल्य से लगभग 4% कम है। जून के लास्ट तक गंगवाल परिवार के पास इस बजट एयरलाइन में 7.81% हिस्सेदारी थी, जिसमें 4.73% सीधे गंगवाल के पास और 3.08% चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से थी। रिपोर्टों के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन इस लेनदेन के लिए बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं।
लगातार घटाई जा रही है हिस्सेदारी
यह हिस्सेदारी बिक्री 2022 में घोषित डिसइनवेस्टमेंट प्लान का हिस्सा है, जब राकेश गंगवाल ने एयरलाइन बिजनेस से बाहर निकलने के अपने इरादे का इशारा दिया था। तब से परिवार ने कई शेयर बेचे हैं। 2023 और मई 2025 के बीच, गंगवाल परिवार ने पांच प्रमुख हिस्सेदारी बिक्री पूरी की, जिसमें अकेले 2025 में 9% से अधिक का डिसइनवेस्टमेंट किया गया और 12,900 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए। मई में हुए सबसे हालिया लेनदेन में 3.4% इक्विटी हिस्सेदारी 6,831 करोड़ रुपये में बेची गई।
जून 2025 तक, इंडिगो के प्रमोटरों और प्रमोटर समूह के पास कुल शेयर पूंजी का 43.53% हिस्सा था। इसमें, राकेश गंगवाल के पास 4.73% हिस्सेदारी थी, जबकि पारिवारिक संस्था, द चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट के पास लगभग 3.08% हिस्सेदारी थी।
भारत का एविएशन प्लान
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में कहा कि भारत को अगले दो दशकों में 30,000 नए पायलटों की आवश्यकता होगी, जो कि मौजूदा समय में मौजूद 7,000 पायलटों की संख्या से काफी अधिक है।
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
