Indigo New Facility For Female Passengers: फ्लाइट में सफर करते समय अक्सर महिलाओं को काफी परेशानी होती है खासकर अगर उनके बगल में बैठा हुआ शख्स पुरुष हो।
एक सीट पर अगर पुरुष यात्री बैठा हो और उसके बगल में बैठी महिला को अचानक वॉशरूम जाना पड़े तो पुरुष यात्री को हटने के लिए कहने में भी महिला को झिझक महसूस हो जाती है। लेकिन अब इस परेशानी को दूर करने के लिए इंडिगो एक खास सुविधा महिलाओं को देने वाली है।

महिला यात्रियों को सीट बुकिंग की खास सुविधा जल्द मिलने वाली है। इससे उनका सफर आरामदायक और अधिक सुरक्षित भी हो।
इंडिगो महिला यात्रियों को देगी यह सुविधा
इंडिगो की खास सुविधा सीट सेलेक्शन से जुड़ी हुई है। सीट बुक करने वाली महिलाएं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान पाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा और उनके कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को शुरु किया जा रहा है।
इंडियो ने अपने बयान में दी यह जानकारी
एयरलाइन ने हाल ही में जारी किए हुए बयान में इस बात की जानकारी दी कि इस सुविधा का उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और सुगम बनाना है।
इसे मार्केट रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है और वर्तमान में यह हमारे गर्लपावर इथोस के प्रायोगिक चरण में है।
यह सुविधा केवल वेब चेक-इन के दौरान महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों की विजिबिलिटी प्रदान करती है। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही परिवार के साथ बुकिंग के हिस्से के रूप में पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) के लिए तैयार की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो का यह भी कहना है कि हम अपने सभी यात्रियों को शानदार ट्रैवलिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह नई सुविधा उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उठाए जा रहे कई कदमों में से एक है।
बिजनेस क्लास सेवा भी होगी शुरु
इससे पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने इस साल व्यस्त हवाई मार्गों पर अपनी उड़ानों में 'बिजनेस श्रेणी' की सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी।18वीं वर्षगांठ के आसपास इससे जुड़े ब्योरे और उद्घाटन की तारीख एवं मार्गों के बारे में बताया जाएगा।
फ्लाइट के अंदर महिलाओं को कई बार झेलनी पड़ी है बदसलूकी
आपको बता दें कि महिलाओं को कई बार फ्लाइट में बदसलूकी झेलनी पड़ी है। साल 2023 में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था।
सिर्फ यही नहीं, साल 2017 में एयर एशिया फ्लाइट में रांची से बेंगलुरु जा रही महिला ने क्रू मेंबर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।
वहीं, 2024 में स्पाइस जेट की कोलकाता से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में लॉ स्टूडेंट पर महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप यह मामला काफी समय तक चर्चा का विषय भी बना रहा था। ऐसे में यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
