इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को चार दिन के विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कंपनियां तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही है।
नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को चार दिन के विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कंपनियां तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही है। एयर एशिया के बाद अब निजी विमान सेवा इंडिगो ने भी स्पेशल सेल का आयोजन किया है। इस ऑफर का लाभ उठाकर आप देश में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं वो भी महज 999 खर्च कर। तो अगर आप 1 मार्च से सस्ते में हवाई सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इंडिगो एक खास ऑफर पेश कर रहा है। इस ऑफर के तहत इंडिगो ने 10 लाख सीट बेचने का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है इंडिगो के ऑफर के बारे में
महज 999 रु में करें हवाई सफर
दरअसल, इंडिगो ने डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए 4 दिन की विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की है। ऑफर के तहत आप सिर्फ 999 रुपये के शुरुआती कीमत में हवाई सफर कर सकेंगे। विमानन कंपनी इंडिगो ने वैलेंटाइंस डे के मौके पर सेल का एलान किया है। यह सेल 11 फरवरी से 14 फरवरी 2020 तक रहेगी। सेल के तहत भारत के अंदर 999 रुपये के शुरुआती हवाई किराए पर सफर किया जा सकेगा। बता दें यह शुरुआती किराया वन वे है और ऑल इन्क्लूसिव है। वहीं कंपनी ने बयान में कहा कि वैलेंटाइन सेल में वह डिस्काउंटेड किराए पर 10 लाख सीटों की पेशकश कर रही है।
काफी सस्ते में करें हवाई यात्रा
इंडिगो के ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए https://www.goindigo.in/content/indigo/in/en/sale.html लिंक पर क्लिक करें।
आइए जानते हैं कुछ रुट पर किराये के बारे में.....
रुट किराया
दिल्ली-अहमदाबाद 1699 रुपये
दिल्ली-अमृतसर 1699 रुपये
दिल्ली-बेंगलुरु 2799 रुपये
दिल्ली- भुवनेश्वर 2999 रुपये
दिल्ली- हैदराबाद 2049 रुपये
दिल्ली- कोलकाता 2699 रुपये
दिल्ली - मुंबई 2599 रुपये
दिल्ली-पटना 1999 रुपये
1 मार्च से लेकर 30 सितंबर 2020 तक करें यात्रा
जानकारी दें कि 11-14 फरवरी के बीच कराई गई बुकिंग्स पर 1 मार्च से लेकर 30 सितंबर 2020 तक हवाई सफर किया जा सकेगा। इंडिगो की सेल में टिकट को विमानन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कराया जा सकता है। इंडिगो का ऑफर डॉमेस्ट्रिक ट्रैवल पर वनवे, राउंड ट्रिप और मल्टी सिटी बुकिंग्स पर लागू है। हालांकि यह ग्रुप बुकिंग्स पर नहीं रहेगा। बता दें इंडिगो के चीफ कॉमर्शल ऑफिसर विलियम बॉउल्टर ने कहा कि 14 फरवरी तक चलने वाली चार दिन की स्पेशल सेल की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। इस ऑफर ने वैलंटाइन के सेलिब्रेशन की शुरुआत कुछ दिन पहले ही कर दी है। वहीं बयान के मुताबिक, कॉर्पोरेट तथा वैसे ग्राहक जो छुट्टियों पर जाने के इच्छुक हैं, वे कंपनी के ऑफिशल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।
इंडिगो की सेल में कैशबैक का फायदा
- आपको बता दें कि इस इंडिगो की सेल में कैशबैक का फायदा भी लें सकते है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते है।
- इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर टिकट बुक करने पर 12 फीसदी यानी 5000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक।
- एचडीएफसी बैंक के PayZapp से टिकट बुकिंग पर 15 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है, जो मैक्सिमम 1000 रुपये तक होगा। हालांकि शर्त यह है कि मिनिमम बुकिंग अमाउंट 4000 रुपये होना चाहिए।
- जबकि फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड से टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी कैशबैक मिल रहा है, जो मैक्सिमम 1500 रुपये तक होगा। हालांकि इसके लिए मिनिमम बुकिंग अमाउंट 10000 रुपये होना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
