बीता साल यानी 2020 में आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी कमाई कराई है। वहीं 2021 शुरू होते ही कई कंपनियां आपको फिर से अच्छी कमाई कराने का मौका लेकर आ रही हैं।
नई दिल्ली: बीता साल यानी 2020 में आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी कमाई कराई है। वहीं 2021 शुरू होते ही कई कंपनियां आपको फिर से अच्छी कमाई कराने का मौका लेकर आ रही हैं। निवेशकों को साल 2021 शुरुआत में ही कमाई का बंपर मौका आ रहा है। अगले सप्ताह से आप आईपीओ में निवेश कर सकते हैं।

20 जनवरी से मिल रहा कमाई का जबरदस्त मौका
बता दें कि आईएफआरसी के बाद इंडिगो पेंट्स भी आईपीओ लाने का प्लान बना रही है। कंपनी ने करीब 1000 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से आईपीओ का प्राइस बैंड भी तय कर दिया गया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी से 22 जनवरी 2021 तक ओपन रहेगा। इसमें कंपनी करीब 300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगी।
इंडिगो पेंट्स का प्राइस बैंड 1480-1490 रुपए
इस आईपीओ के जरिये सिकोइया कैपिटल इंडिगो पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। इसके अलावा कुछ प्रमोटर्स भी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बना रहे हैं। इंडिगो पेंट्स का प्राइस बैंड 1480-1490 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा एक लॉट 10 शेयरों का होगा। निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी।
क्या है कंपनी का प्लान
आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी से 22 जनवरी 2021 तक ओपन रहेगा। कंपनी 300 करोड़ रुपए के लिए शेयर जारी करेगी। ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 58.40 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इंडिगो पेंट्स के इस आईपीओ का मैनेजमेंट कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज करेंगी। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल तमिलनाडु के पुड्डुकोट्टाई में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार करेगी।
किस कंपनी के पास हैं कितने शेयर्स
इंडिगो पेंट्स में सिकोइया कैपिटल और एससीआई इंवेस्टमेंट की बड़ी हिस्सेदारी है। सिकोइया कैपिटल के पास कंपनी के 85.34 लाख इक्विटी शेयर हैं, जिसमें से कंपनी करीब 20 लाख शेयर बेचेगी। इसके अलावा एससीआई इंवेस्टमेंट भी 21.65 लाख शेयर को बेचने का प्लान बना रही है। एससीआई इंवेस्टमेंट के पास 92.08 लाख शेयर्स हैं। इंडिगो पेंट्स के इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। हालांकि, इस आईपीओ में ओएफएस से मिलने वाला राशि में से कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। आपको बता दें पुणे स्थित इंडिगो पेंट्स ऑपरेशनल रेवेन्यू के मामले में भारत की पांचवीं सबसे बड़ी डेकोरेटिव पेंट कंपनी है। इंडिगो पेंट्स के पास सितंबर तिमाही तक 3 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थीं जो राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में स्थित हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
