Indigo is buying 500 aircraft: हवाई यातायाता में सबसे ज्यादा शेयर रखने वाली भारत की इंडिगो एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने एक साथ 500 विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह डील होने पर टाटा का एक साथ विमानों का आर्डर देने रिकॉर्ड टूट जाएगा।
इंडिगो एयरलाइन ने एविएशन सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी डील फाइनल कर दी है। यह डील इंडिगो और एयरबस के बीच हुई है। इस डील के मुताबिक, इंडिगो अब 500 एयरबस A320 विमान खरीदने जा रही है।

बता दें कि ये किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इससे पहले टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने 470 विमान खरीदने के ऑर्डर दिए थे।
इंडिगो ने डील के बारे में बताया है कि कंपनी ने 500 एयरबस A320 विमानों का ऑर्डर दिया है। इन विमानों की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच हो सकती है। इस रिकॉर्ड डील के लिए इंडिगो की ओर से 50 अरब डॉलर के फंड को मंजूरी दी गई है। इंडिगो की ओर से की गई 500 विमानों की यह डील किसी भी एयरलाइन की ओर से एक साथ किया गया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।
विमानों की इस खरीद के बाद इंडिगो के पास एयरबस विमानों की कुल संख्या बढ़कर 1,330 हो जाएगी। अप्रैल, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन के पास भारतीय विमानन सेक्टर में 57 फीसदी से ज्यादा डोमेस्टिक मार्केट हिस्सेदारी है। इंडिगो एयरलाइंस फिलहाल 300 से ज्यादा विमानों को ऑपरेट करती है।
इंडिगो ने कहा है कि यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन की तरफ से खरीद का दिया गया अब तक का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर भी है।
सोमवार को पेरिस एयरशो के पहले दिन एयरबस ने यह सौदा मिलने की घोषणा की। इस सौदे के तहत नैरोबाडी वाले विमान खरीदे जाएंगे। किसी विमानन कंपनी की ओर से अब तक का सबसे बड़ा खरीद आर्डर है। भारत में विमानन क्षेत्र लगातार तेज गति से बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications