Indigo Monsoon Sale 2025: इंडिगो एयरलाइंस मानसून के मौसम में हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. एयरलाइन ने अपनी 'मानसून सेल' की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर किफायती दरों पर टिकट उपलब्ध हैं. इसके साथ ही यात्रियों को सीट चयन और अन्य सेवाओं पर भी छूट मिलेगी.
सस्ते में हवाई यात्रा का मौका
इंडिगो की मानसून सेल उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. इस सेल के तहत यात्री घरेलू उड़ानों के लिए 1,499 रुपए से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,399 रुपए से टिकट बुक कर सकते हैं.
कब से कब तक है यह ऑफर?
यह मानसून सेल 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 जून 2025 तक जारी रहेगी. इस दौरान बुक किए गए टिकटों पर 1 जुलाई 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच यात्रा की जा सकती है.

IndiGoStretch में ज्यादा आराम
जो यात्री लंबी दूरी की उड़ानों में अधिक आराम चाहते हैं, उनके लिए इंडिगो IndiGoStretch सीटें भी उपलब्ध करा रहा है. इन सीटों में अतिरिक्त लेगरूम के साथ-साथ USB-C पोर्ट, 3-पिन पावर सॉकेट और मोबाइल/टैब रखने के लिए PED होल्डर भी दिया जा रहा है. IndiGoStretch सीटों की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है.
लगेज और फास्ट फॉरवर्ड पर छूट
- घरेलू उड़ानों में प्री-पेड एक्स्ट्रा लगेज पर 50% तक की छूट,
- अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 15 किलो, 20 किलो और 30 किलो के बैगेज एलाउंस पर भी छूट,
- फास्ट फॉरवर्ड सेवा पर 50% तक की छूट, जिससे एयरपोर्ट पर जल्दी चेक-इन किया जा सकेगा और बैगेज भी जल्दी मिलेगा.
सीट सिलेक्शन सिर्फ ₹99 में
अब यात्री अपनी पसंदीदा सीट का चयन भी किफायती दाम पर कर सकते हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सीट सिलेक्शन केवल ₹99 में किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, अधिक जगह वाली इमरजेंसी XL सीटें घरेलू उड़ानों में ₹500 से शुरू हो रही हैं.
6E Prime और Seat & Eat पर भी डिस्काउंट
- 6E Prime और 6E Seat & Eat पर 30% तक का ऑफर,
- घरेलू यात्रियों के लिए Zero Cancellation Plan केवल ₹299 में, जिससे जरूरत पड़ने पर बिना ज्यादा नुकसान के टिकट कैंसिल किया जा सकता है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
