नई दिल्ली, जून 14। बजट कैरियर इंडिगो ने एक फ्लैश सेल शुरू की है, जिसमें एयरलाइन घरेलू यात्रा के लिए 1,165 रु में फ्लाइट टिकट की पेशकश कर रही है। 3 दिन की इस सेल में टिकटों के लिए बुकिंग 12 जून से शुरू हो गयी है और आज (14 जून) को समाप्त होगी। इंडिगो की इस सेल मे आप 1165 रु में फ्लाइट टिकट खरीद कर 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच यात्रा कर सकेंगे। आगे जानिए इंडिगो के ऑफर की पूरी डिटेल।
क्या है ऑफर
यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) द्वारा 12 जून 2021 से 14 जून, 2021 को 23:59 बजे तक इंडिगो की फ्लाइट बुक करने वाले ग्राहकों के लिए शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2021 तक यात्रा करनी होगी। हम आपको आगे बताने जा रहे हैं कि किस-किस रूट के लिए कंपनी फ्लाइट टिकट पर ऑफर दे रही है। साथ ही बताएंगे किस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट टिकट का रेट कितना है।
चेक करें टिकट रेट
इंडिगो के कुछ रूटों पर शुरुआती टिकट की कीमतों की बात करें तो आपको दिल्ली-बागडोगरा पर 1966 रु, दिल्ली-भुवनेश्वर पर 2478 रु, दिल्ली-गुवाहाटी पर 2366 रु, दिल्ली-जयपुर पर 1477 रु, दिल्ली-मुंबई पर 2566 रु, दिल्ली-बेंगलुरु पर 2966 रु, दिल्ली-हैदराबाद पर 2375 रु, दिल्ली-पुणे पर 2,266 रु खर्च करने होंगे।
ऑफर के तहत लिमिटेड सीटें
सीट नबंर का खुलासा किए बिना 1,165 रुपये के ऑफर के बारे में इंडिगो ने कहा है कि ऑफर के तहत फ्लाइट सीटें सीमित हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी ऑफर का फायदा उठाने के लिए टिकट बुक करें। इंडिगो 1,165 रु फ्लाइट टिकट ऑफर का फायदा सभी चैनलों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
सिर्फ नॉन-स्टॉप फ्लाइट पर ऑफर
ये ऑफ़र केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क के विभिन्न सेक्टरों में नॉन-स्टॉप फ्लाइटों पर वैलिड है और इसे किसी अन्य ऑफ़र, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। हालांकि, यदि ग्राहक बुकिंग रद्द करता है या सेक्टर बदलता है, तो ऑफ़र लागू नहीं होगा। ऐसे मामलों में "कैंसेलेशन चार्ज" वर्तमान में रेट के हिसाब से लागू होगा।
फिर से करेगी विस्तार
इंडिगो अगले साल की दूसरी तिमाही तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर कुल यातायात के प्री-कोविड लेवल तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। बता दें कि कोरोना काल में जिन सेक्टरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ उनमें एयरलाइन भी शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications