IndiGo Flight Offer: यदि आप भारी भरकम किराए के डर से हवाई यात्रा करने से बचते हैं तो इस टेंशन से अब मुक्त हो जाएं। अब देश में आप मात्र 2390 रुपये तक में घरेलू हवाई यात्रा कर सकेंगे। दरअसल, देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए यह बड़ी पेशकश की है। इस संबंध में कंपनी ने सोमवार (13 अक्टूबर) को इसकी जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया X पर अपने नए ऑफर फ्लाइंग कनेक्शन्स सेल (Flying Connections Sale) की घोषणा करते हुए इंडिगो ने बताया है कि यह ऑफर 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस सेल के तहत यात्री 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच की यात्रा के लिए सस्ते टिकट बुक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में फुल डिटेल...
X पर IndiGo ने बताया कि इस ऑफर में एकतरफा घरेलू किराया 2,390 रुपये से शुरू होंगे जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये 8,990 रुपये से शुरू होंगे।
कंपनी के अनुसार, IndiGo इस सेल के जरिए यात्रियों को 8,000 से अधिक सिटी पेयर उपलब्ध करा रही है। इस नेटवर्क में 90+ घरेलू और 40+ अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन शामिल हैं। यह ऑफर खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो मल्टी-सिटी या कनेक्टिंग फ्लाइट्स से यात्रा करते हैं।
कंपनी ने कहा कि यह सेल इंडिगो के 'ट्रूली कनेक्टेड नेटवर्क' की झलक दिखाती है। यानी एक ऐसा नेटवर्क जो यात्रियों को अधिक विकल्प, लचीलापन और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
किस शहर के लिए कितना किराया? (City Wise Fare)
घरेलू उड़ानों के लिए किराया
एयरलाइन ने सिटीवाइज किरायों की सूची भी जारी की है। घरेलू मार्गों में सबसे कम किराया कोच्चि से शिवमोग्गा रूट पर सिर्फ 2,390 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, लखनऊ-रांची और पटना-रायपुर रूट पर टिकट 3,590 रुपये से शुरू हो रहे हैं। वहीं, कोच्चि-विशाखापट्टनम का किराया 4,090 रुपये, जयपुर-रायपुर 4,190 रुपये और अहमदाबाद-प्रयागराज 4,490 रुपये रखा गया है।
कंपनी ने यात्रियों को पटना-इंदौर के लिए 4,590 रुपये, कोच्चि-भुवनेश्वर और जयपुर-भुवनेश्वर के लिए 4,690 रुपये जबकि लखनऊ-भुवनेश्वर के लिए 4,790 रुपये किराया तय किए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराया
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो कोच्चि से सिंगापुर का किराया 8,990 रुपये, अहमदाबाद से सिंगापुर के लिए 9,990 रुपये और जयपुर से सिंगापुर के लिए 10,190 रुपये तय किया गया है। वहीं, लखनऊ से हनोई 10,990 रुपये, जयपुर से हनोई 11,390 रुपये और अहमदाबाद से हनोई 11,790 रुपये में यात्रा की जा सकेगी। पटना से सिंगापुर के टिकट 11,790 रुपये, लखनऊ से सिंगापुर 11,890 रुपये, पटना से हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) 13,690 रुपये और जयपुर से एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) का किराया 15,590 रुपये तय किया गया है।
ऑफर के लिए शर्तें लागू
इंडिगो ने इस ऑफर के लिए कुछ शर्तें भी तय की है। शर्तों के मुताबिक...
- - केवल कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर यह ऑफर मान्य होंगे। यानी यह ऑफर सिर्फ IndiGo द्वारा संचालित कनेक्टिंग उड़ानों पर लागू होगा। डायरेक्ट (सीधी) और कोडशेयर उड़ानों पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।
- - एकतरफा और राउंड-ट्रिप बुकिंग दोनों पर मान्य होगा। ऑफर केवल वन-वे (one-way) और राउंड-ट्रिप बुकिंग पर लागू होगा।
- - यह ऑफर सीमित इन्वेंटरी पर निर्भर करेगा। विशेष किराये उपलब्धता और IndiGo के विवेकाधिकार पर ही दिए जाएंगे।
- - इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। यानी यह ऑफर IndiGo की किसी अन्य स्कीम, प्रोमोशन या ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता।
- - यह ऑफर नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल है। यानी यह ऑफर हस्तांतरित, बदला या रिफंड नहीं किया जा सकता। यात्रा शेड्यूल (itinerary) में बदलाव केवल फीस और किराया अंतर भरने के बाद ही संभव होगा, जैसा कि IndiGo की सामान्य नीति में निर्धारित है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications