Indigo Swiggy Offer: अगर आप कहीं भी घूमने का प्लान बना रहे हैं और सस्ती फ्लाइट टिकट चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। अब आप खाना ऑर्डर करके फ्लाइट टिकट पर बड़ी छूट आपको मिल सकती है। इतना ही नहीं, आप फ्लाइट की टिकट फ्री में भी पा सकते हैं। इंडिगो एयरलाइंस और स्विगी ने मिलकर एक खास ऑफर शुरू किया है।

ब्लू चिप पॉइंट्स कमाने का मिलेगा मौका (BluChips on Swiggy)
इस ऑफर के तहत, जो लोग इंडिगो के ब्लूचिप मेंबर्स हैं, वे स्विगी से फूड ऑर्डर करके "ब्लू चिप पॉइंट्स" कमा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप स्विगी से किराने का सामान ऑर्डर करते हैं या डाइनआउट से रेस्टोरेंट में टेबल बुक करते हैं, तो भी आपको ये पॉइंट्स मिलेंगे। इन ब्लू चिप पॉइंट्स को आप किसी भी समय, किसी भी फ्लाइट की बुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इन पॉइंट्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है।
इस तरह उठाएं फायदा (IndiGo BluChip Benefits)
- सबसे पहले आपको अपने स्विगी ऐप को इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट को लिंक करना होगा। फिर आपको हर ट्रांजैक्शन पर ब्लू चिप मिलेंगे। स्विगी पर हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको 1 इंडिगो ब्लूचिप ऑफर किया जाएगा।
- इंडिगो ब्लूचिप्स कभी खत्म नहीं होंगे, बशर्ते आप प्रोग्राम में इनएक्टिव रहें। स्विगी यूजर्स को बस अपने इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट को स्विगी ऐप के रिवॉर्ड या ऑफर सेक्शन में लिंक करना होगा।
- फिर आप हर खर्च पर ब्लूचिप्स अपने आप एड हो जाएंगे।
- Swiggy ऐप में IndiGo BluChip अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। इसमें आप आसानी से पॉइंट्स कमा सकते हैं और ट्रैक कर सकते हैं।
- ऐसे हर ऑर्डर के साथ आपके ट्रैवल प्वाइंट्स भी बढ़ते जाएंगे। इंडिगो ब्लूचिप्स को इंडिगो फ्लाइट बुक करने के लिए कभी भी यूज किया जा सकता है। ये प्वाइंट्स जितने ज्यादा होंगे आपकी फ्लाइट टिकट पर उतनी ही बचत होगी।
कंपनी ने दी ये जानकारी
IndiGo के चीफ डिजिटल और इनफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने इस पार्टनरशिप पर जानकारी देते हुए कहा कि यह उनकी कोशिश है कि वह ग्राहक को हर दिन IndiGo के साथ एक नया अनुभव दें और अब जब ग्राहक डिनर ऑर्डर कर रहे हों, किराना खरीद रहे हों या रेस्टोरेंट में टेबल बुक कर रहे हों तो हर लेनदेन उन्हें उनकी अगली यात्रा के करीब आए। इसी के साथ Swiggy के चीफ ग्रोथ ऑफिसर और को-फाउंडर फणी किशन ने इस नई पहल पर जानकारी देते हुए कहा कि ये कंपनी का मिशन है कि हर रोज की सर्विसेस आसान और रिवार्डिंग बनाएं। IndiGo के साथ यह साझेदारी हमारे यूजर्स को रोजमर्रा की जरूरतों पर भी शानदार रिवॉर्ड्स पाने का मौका भी देती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार



Click it and Unblock the Notifications