Interglobe Aviation Tax Notice: एवियशन यानी हवाई यातायात की दुनिया में इंडिगो एक जाना पहचाना नाम है। दरअसल इंडिगो की पेरेंट कंपनी इस समय काफी दिक्कत में नजर आ रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इंटरग्लोब एवियशन जो की इंडिगो की पेरेंट कंपनी है, उसे 1666 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया गया है। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कमिश्नर आफ इनकम टैक्स ने आकलन वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए टैक्स डिमांड से संबंधित आदेश दिए हैं। वहीं इस मुद्दे पर इंटरग्लोब एवियशन ने कहा है कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, उनके अनुसार अथॉरिटी द्वारा लाया गया निर्णय टिकने वाला नहीं है।
इंटरग्लोब एवियशन ने साफ तौर पर कहा है कि वह इस टैक्स डिमांड को चुनौती देंगे। कंपनी ने इस बात का खुलासा शेयर बाजार को दी गई सूचना में किया है। कंपनी के अनुसार असेसमेंट ऑफिसर ने 2016-17 के आकलन वर्ष के लिए 739.68 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है और आकलन वर्ष 2017-18 के लिए 927.02 करोड़ रुपए का टैक्स कंपनी पर लगाया है। इस आदेश के खिलाफ कंपनी ने कमिश्नर आफ इनकम टैक्स के सामने अपील भी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो अमाउंट इंटरग्लोब एवियशन इनकम टैक्स को देगी उसमें किसी भी तरह का इंट्रेस्ट या पेनाल्टी शामिल नहीं है। कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स द्वारा यह आदेश दिए गए हैं। वही कंपनी के अनुसार एयरक्राफ्ट और इंजन की खरीद के साथ मैन्युफैक्चर से कंपनी को मिले इंसेंटिव पर टैक्स ट्रीटमेंट के कारण टैक्स स्लैब इनकम में संशोधन और कुछ खर्चों को स्वीकार नहीं किया गया है। कंपनी के अनुसार यह बिना सुनवाई का अवसर दिए और बिना मामले की अच्छाई और बुराई को पूरी तरह समझे पारित किया गया आदेश है।
कंपनी ने कहा है कि वह उचित कदम उठाते हुए कानूनी तौर पर इस निर्णय को चुनौती देगी। वकील से कानूनी सलाह लेने के बाद कंपनी ने कहा है कि सलाह के आधार पर अथॉरिटी द्वारा लिए गए निर्णय सस्टेनेबल नहीं हैं।
आजकल आ रही रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 तक इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज पूरे देश में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की यातायात सुविधा शुरू करने वाली है। कंपनी इस सर्विस को आर्चर एविएशन के साथ मिलकर शुरू करने की योजना बना रही है। आपको बताते चले कि अगर यह एअरबस सर्विस शुरू होती है, तो आप दिल्ली के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक मात्र 7 मिनट के अंदर पहुंच जाएंगे। यानी दिल्ली से हरियाणा नौकरी करने जाने वालों के रास्ते में बीतने वाले 2 से 4 घंटे आसानी से बचेंगे। अगर अभी आप 27 किलोमीटर की इस यात्रा को बाय रोड करते हैं, तो आपको 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है।
अगर बात करें आज की यानी 23 नवंबर की तो इंटरग्लोब एवियशन के शेयर में 9:45 तक 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसका शेयर 2601.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अगर बात करें पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर की तो इसकी कीमत 2745.10 रुपए रही है। वहीं अगर आप बात करते हैं निचले स्तर की तो, इसका शेयर 1810.65 रुपए के साथ 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
