Indigo Airline Women Pilot Hiring: इंडिगो एयरलाइन कंपनी अगले साल तक महिला पायलटों की जमकर हायरिंग करने वाली है। फिलहाल इंडिगो एयरलाइन में 800 से ज्यादा महिला पायलट हैं। ये कुल पायलट संख्या का सिर्फ 14 फीसदी है। आइए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

Indigo Airline महिला पायलटों को देगा जॉब (Indigo Airline Hiring News)
Indigo Airline ने 1000 महिला पायलटों की नियुक्ति का ऐलान किया है। विमान कंपनी ने एक साल के अंदर महिला पायलट की संख्या 1,000 से ऊपर ले जाने का फैसला किया है। एयरलाइन ये आंकड़ा अगले साल तक हासिल करना चाहती हैं। इससे कंपनी के वर्कफोर्स में ज्यादा बढ़त होगी। साथ ही फ्लीट और नेटवर्क में भी विस्तार करने की तैयारी की जा रही है।
इंडिगा के चीफ एचआर ने बताया प्लान (Indigo New Jobs)
इंडिगो कंपनी का चीफ एचआर सुखजीत एस पसरीचा के अनुसार, इंडिगो इंजीनियरिंग और फ्लाइंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी हर जगह महिलाओं को शामिल करना चाहती है। इंजीनियरिंग टीम में भी महिलाओं की संख्या लगभग 30 फीसदी बढ़ी है। एयरलाइन के पास देश में सबसे ज्यादा 800 महिला पायलट हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि महिला पायलट का औसत पूरी दुनिया में हमारे पास सबसे ज्यादा है और अगस्त, 2025 तक 1000 महिला पायलट वाली एयरलाइन बनना चाहते हैं।
इंडिगो के पास फिलहाल 5000 पायलट हैं और यह एयरलाइन रोजाना लगभग 2000 फ्लाइट उड़ाती है। इंडिगो ने देश की आजादी के 77 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए अपने एयरबस और एटीआर विमानों के लिए 77 महिला पायलटों को शामिल किया है।
महिलाओं को मिलेगा बढ़ावा
भारतीय एविएशन सेक्टर लगातार ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है और बढ़ते एविएशन सेक्टर को देखते हुए कंपनी अपनी फीमेल पायलट्स की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इंडियो ने ऐलान किया है कि उसके वर्कफोर्स में जल्द ही कई महिला वर्कफोर्स शामिल होंगी और इससे इंडिगो में फीमेल पायलट्स को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलनी शुरू होंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications