
Nikhil kamat: अरबपति निखिल कामत ने फैसला किया है कि वह अपनी आधी संपत्ति को दान कर देंगे। फिलहाल अरबपति निखिल कामत की नेटवर्थ लगभग 28 हजार करोड़ रु है।
जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत ऐसा करने वाले देश के सबसे कम आयु के अरबपति बन गए है। निखिल ने ऐसा द गिविंग प्लेज के लिए किया है। इसकी स्थापना वॉरेन बफे और बिल गेट्स ने की थी।
निखिल कामत से पहले अजीम प्रेमजी, रोहिणी, किरण मजूमदार-शॉ और नंदन नीलेकणि इस प्लेज का हिस्सा बन चुके हैं। इसमें शामिल जो लोग होते है। वे समाज के कल्याण के लिए अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा दान कर देते हैं।
कामत क्लाइमेट चेंज, एजुकेशन, एनर्जी और हेल्थ के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं। निखिल कामत इससे अलावा भी परोपकारी कार्यों के लिए दान देते आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में निखिल कामत ने फोर्ब्स से बातचीत करते हुए कहा कि कम उम्र होने के बावजूद में सकारात्मक तरीके से प्रभावित करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि न्यायसंगत समाज बनाने का फाउंडेशन का मिशन मेरे मूल्यों और आकांक्षाओं के समान ही है। निखिल कामत ने कहा कि द लिविंग प्लेज विचारों के आदान-प्रदान करने के लिए एक शानदार मंच है। इसके साथ ही दुनिया की कुछ सबसे मुश्किल चुनौतियों से लड़ने के लिए भी एक शानदार मंच है।
उन्होंने कहा कि मैं लिविंग प्लेज के साथ जुड़ कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नए तरीकों को खोजने के लिए काफी उत्साहित हूं।
जेरोधा के सह-संस्थापका नितिन कामत और निखिल कामत दान देने के लिए जाने जाते है। उन्होंने वर्ष 2021-22 में दान को 300 प्रतिशत बढ़ाकर 100 करोड़ रु कर दिया था। वर्ष 2022 की हुरून इंडिया फिलेंथ्रोपी लिस्ट में वह देश के 9वें सबसे बड़े दानवीर थे।
बता दें निखिल कामत ने जिस द गिविंग प्लेज के लिए शपथ ली है। उसमें 29 देशों के 241 दानवीर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications