Free Train Journey: भारतीय रेलवे देश में करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करता है जिसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा नहीं होगा कि भारतीय रेलवे बिना टिकट के सफर करवाता है, चलिए आज हम आपको ऐसी ट्रेन के बारे में बताते हैं जिसमें आप बिना टिकट के सफर कर सकते हैं और ये सेवा पिछले 75 सालों से निरंतर फ्री चल रही है।
हालांकि, ऐसा क्यों है और कौन इसे चलाता है और ये क्या आगे भी इसी तरह चलती रहेगी। आपको बता दें ये ट्रेन भारत के इतिहास की धरोहर है। चलिए इस ट्रेन की जानकारी पूरी विस्तार से जानते हैं।

ये है इस ट्रेन का नाम
अगर देखा जाए तो भारतीय रेलवे के कानून के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के सफर करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्यवाही करने का प्रावधान है। लेकिन एक ऐसी ट्रेन है जो पिछले 75 सालों से यात्रियों को फ्री सेवा उपलब्ध करवा रही है, जिसे लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच भी रहे हैं।
इस ट्रेन का नाम भाखड़ा-नांगल ट्रेन है, जो भारत में ऐतिहासिक विरासत के रूप में देखी जाती है। इस ट्रेन का इतिहास ये है कि इसको साल 1948 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य ये था कि भाखड़ा-नांगल बांध के निर्माण में काम कर रहे मजदूरों और निर्माण के सामान को लाना-ले जाना था। उसी तरह ये ट्रेन आज भी पटरी पर दौड़ती है और मुसाफ़िरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है।
ये है इस ट्रेन का रूट
ये ट्रेन प्रतिदिन चलती है जिसमें 800 से अधिक यात्री हर रोज सफर करते हैं। ये ट्रेन कुल 13 किलोमीटर का सफर तय करती है, जिसमें इसको छह स्टेशन और तीन सुरंगों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचती है। ये हर रोज भाखड़ा-नांगल ट्रेन पंजाब के नांगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच सफर तय करती है। इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा चलाया जाता है। इस ट्रेन को बिना किराए के चलाने का फैसला बोर्ड द्वारा लिया गया था ताकि देश के औद्योगिक इतिहास की इस धरोहर को संजोया जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications