India's First Vande Bharat Sleeper Train: रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। जल्द ही देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आप सफर कर पाएंगे। 15 अगस्त से पहले वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है।

जल्द ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए लगातार बदलाव कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम बेंगलुरू के अंतिम चरण में है। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। आपको बता दें कि इस साल ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेन सेट का कार्य का जायज़ा लेने के लिए बेंगलुरू में जिस जगह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाई जा रही है वहां का दौरा किया था।
ट्रेन में मिलेगी कई सारी सुविधाएं
यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई सारी आधुनिक और सेफ्टी से जुड़ी सुविधाएं भी होंगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकेंड एसी के होंगे, वहीं एक कोच फर्स्ट एसी का होगा।
इतनी स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे- धीरे 160 से 220 किलेमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने लगेगी।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे। रूट की बात करें तो दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं, आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है।
ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 15 अगस्त से पहले ही वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से भोपाल, सूरत होते हुए मुंबई तक जाएगी।
इन रूट्स पर चलेगी ट्रेन
इन रूट्स के अलावा कुछ अन्य रूट्स के बारे में भी जानकारी दी गई थी। कुल 10 स्लीपर वंदेभारत ट्रेन तैयार हो रही हैं। इन दोनों रूटों के अलावा दिल्ली- बेंगलुरू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-भुवनेश्वर, दिल्ली-पटना संभावित रूट होंगे, जहां पर स्लीपर वंदेभारत ट्रेनें का संचालन किया जा सकता है।
इन ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों के लिए इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा प्रदान करती है। कोई भी यात्री मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications