Iran currency: पिछले कुछ हफ्तों से दुनिया की नजरें ईरान और इज़रायल के बीच के बढ़ते तनाव पर टिकी थीं। मिसाइल हमले, ड्रोन अटैक और सीधी सैन्य कार्रवाइयों ने पूरे मध्य पूर्व को चिंता में डाल दिया था। लेकिन अब उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद सीजफायर की बात सामने आई है। इसी तनाव और अंतरराष्ट्रीय एक्टिविटीस के बीच एक दिलचस्प सवाल सामने आता है-इन दोनों देशों में भारतीय रुपये की क्या स्थिति है?

इज़रायल में रुपया कमजोर पड़ता नजर आता है
इज़रायल की राष्ट्रीय मुद्रा न्यू शेकेल (New Shekel) है, जो भारत की तुलना में काफी मजबूत मानी जाती है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के अनुसार, भारत का 1 रुपए वहां सिर्फ 0.0406 न्यू शेकेल में बदला जाता है। यानी अगर आप 1000 रुपए लेकर इज़रायल जाते हैं, तो आपको सिर्फ 40.63 न्यू शेकेल मिलते हैं।
इसका सीधा मतलब है कि इज़रायल में भारतीय रुपया बहुत कमजोर है और वहां की कीमतों के अनुसार खर्च करना भारतीयों के लिए महंगा साबित हो सकता है। चाहे होटल हो, खाना हो या टैक्सी-हर चीज पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
ईरान में रुपया बन जाता है मजबूत
वहीं अगर आप ईरान की बात करें तो वहां भारतीय रुपया बहुत ही मजबूत स्थिति में है। यहां 1 रुपया = 488.10 ईरानी रियाल होता है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप 1000 रुपए लेकर ईरान पहुंचते हैं, तो आपके पास वहां 4,88,100 रियाल होंगे। इससे साफ जाहिर है कि भारतीय पर्यटकों के लिए ईरान एक बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन बन सकता है।
खाना, रहना, ट्रैवलिंग और शॉपिंग-सभी चीजें वहां कम खर्च में हो जाती हैं। ऐसे में जिन लोगों का बजट सीमित होता है, उनके लिए ईरान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
तुलना एक नजर में
देश ₹100 की कीमत ₹1000 की कीमत
ईरान 48,810 रियाल 4,88,100 रियाल
इज़रायल 4.06 न्यू शेकेल 40.63 न्यू शेकेल
इस तुलना से यह साफ है कि ईरान में भारतीय रुपये की क्रय मजबूत कहीं ज्यादा है।
तनाव की स्थिति और हालात में सुधार
बीते कुछ दिनों में ईरान और इज़रायल के बीच लड़ाई बहुत खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जिसमें कई जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। हालांकि, हालात में अब कुछ सुधार आया है। डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर सीजफायर पर बातचीत हुई है और दोनों देशों ने संघर्ष को फिलहाल विराम देने का इशारा किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications