
Bhutanese journalist's opinion on Indian Rupee: भारत को इस बात का अहसास भी नहीं है कि भारतीय रुपया साउथ एशियाई देशों के लिए डॉलर की तरह है। लेकिन शायद इस बात का अहसास भारत को नहीं है। भारतीय रुपये के बारे में यह राय एक भूटान के पत्रकार ने व्यक्त की है।
भूटान में एक अखबार के संपादक तेनजिंग लामसांग भूटान के मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इनका मानना है कि साउथ एशिया के छोटे देश भारतीय रुपये को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार करते हैं। इससे भारत पर इन देशों में जाने वाले पर्यटकों का भारी सुविधा होती है।
इन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भूटान में होटल से लेकर सभी दुकानदार तक भारतीय रुपये को स्वीकार करते हैं। इनके अनुसार खास करके बार्डर इलाके में भारतीय रुपये में ट्रेड काफी आसानी से किया जाता है। ऐसा ही नेपाल के साथ भी है।
तेनजिंग लामसांग के अनुसार हालांकि इस व्यवस्था पर पहली चोट मोदी सरकार की 2016 में नोटबंदी की घोषणा से लगी। इनके अनुसार भूटान में कारोबारी और यहां तक की आम भूटान के लोग भी 500 रुपये और 1000 रुपये का नोट अपने पास रखे हुए थे।
लेकिन नोबबंदी के दौरान इन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन नोटों को बदलने का तरीका काफी कठिन था। भारत सरकार चाहती थी कि हर नोट की अकाउंटिंग हो।
इसके बाद भारतीय रुपये को लेकर लोगों का विश्वास डगमगा गया। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। यही कारण है कि लोगों में भारतीय करेंसी को लेकर भरोसा डगमगा गया।
हालांकि नोटबंदी को भूलकर लोग फिर से सामान्य कारोबार की तरफ लौट रहें हैं, और 2000 रुपये का नोट भी स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से नोटबंदी जैसा कदम उठाया गया है।

तेनजिंग लामसांग का कहना है कि भूटान में कोई भी भारतीय बैंक नहीं है। जहां तक भूटान के केन्द्रीय बैंक की बात है तो शायद ही वह नोट की अदला बदली में रुचि ले। यह अलग बात है कि भूटान के कारोबारियों के पास ढेर सारे 2000 रुपये नोट बचे हुए हैं। यह नोट भारतीय पर्यटक यहां पर देकर जाते हैं। ऐसे में यह नोट एक बार फिर से बेकार साबित हो सकते हैं।
तेनजिंग लामसांग के अनुसार अगर भारत यह चाहता है कि रुपये एक ग्लोबल रिजर्व करेंसी बनें, तो उसे इन बातों पर ध्यान रखना होगा।
तेनजिंग लामसांग ने अपने लेख में बताया है कि भूटान का केन्द्रीय बैंक 2000 रुपये के नोट को बदलने की सुविधा नहीं देता है। ऐसा करने से आरबीआई ने रोका है। वहीं 100 रुपये के नोट कितनी भी मात्रा में बदले जा सकते हैं। इसके अलावा 200 रुपये और 500 रुपये के नोट सीमित मात्रा में बदले जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
