India Yuan Payment: भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से कुछ तेल आयात के लिए युआन में पेमेंट करना शुरू कर दिया है। रूस में लगे पश्चिमी प्रतिबंध के वजह से भारतीय रिफाइनर को ऐसा करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते हो रहे बदलावों के बीच भारत ने डॉलर की जगह युवान का उपयोग करना शुरू किया है। भारत रूसी समुद्री तेल के बड़े खरीददार के रूप में उभरा है। भारत का रूसी तेल आयात जून के महीने में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
केप्लर में क्रूड ऑयल के विश्लेषण के प्रमुख विक्टर कटोना के मुताबिक, रूसी तेल की दैनिक मात्रा 2.2 मिलियन बैरल तक पहुंच गई है। को लगातार 10वे महीने की वृद्धि है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर रूसी खरीदारी इराक और सऊदी अरब के संयुक्त शिपमेंट से आगे निकल गई।
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद युआन काफी तेजी से रूस की फाइनेंशियल सिस्टम में जरूरी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के वजह से मॉस्को को यूरो और डॉलर फाइनेंशियल नेटवर्क से बाहर कर दिया गया है।
रूस से अपने अधिकांश ऊर्जा इंपोर्ट के लिए चीन पहले ही युआन का इस्तेमाल करने पर विचार कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में रूसी क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा खरीददार इंडियन ऑयल कॉर्प जून के महीने में कुछ रूसी खरीद के लिए युआन पेमेंट करने वाला पहला राज्य रिफाइनर बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार के एक सूत्र की तरफ से कहा गया है कि अगर बैंक डॉलर में कारोबार निपटाने के लिए इच्छुक नहीं हैं तो कुछ रिफाइनर युआन जैसी अन्य मुद्राओं में पेमेंट कर रहे हैं।
भारतीय तेल रिफाइनरियां सब्सिडाइज्ड क्रूड ऑयल के पेमेंट करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, रूबल और रुपये सहित विभिन्न मुद्राओं की खोज कर रही हैं। यह जो पेमेंट व्यवस्थाएं हैं इनको अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से छूट दी जा सकती है, जब तक कि बिजनेस की प्राइस 7 देशों के ग्रुप और उनके यूरोपीय संघ भागीदारों द्वारा स्थापित प्रति बैरल मूल्य 60 डॉलर सीमा से कम हो।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications