Indian Railway Offer: त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ कम करने और बुकिंग को आसान बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने रियायती किराए के साथ एक राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य यात्री यातायात को अधिक समान रूप से फैलाना, दोनों दिशाओं में ट्रेनों के उपयोग में सुधार करना और एक वापसी यात्रा बुक करने वाले यात्रियों पर लागू करना है।

रेल मंत्रालय ने क्या कहा?
रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भीड़भाड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के मौसम के दौरान भीड़भाड़ को बड़े दायरे में रिस्ट्रिक्टेड करने और विशेष ट्रेनों सहित ट्रेनों का दोनों तरफ से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रियायती किराए पर त्योहारों की भीड़ के लिए राउंड ट्रिप पैकेज नामक एक योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
एलिजिबिलिटी क्या है?
भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप पैकेज योजना के तहत समान यात्रियों के लिए आगे और वापसी यात्रा दोनों के लिए बुकिंग करने पर छूट लागू होगी। इसमें कहा गया है कि वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान ही होगा।
टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
एआरपी डेट 13 अक्टूबर 2025 के लिए बुकिंग डेट 14.08.2025 होगी। आगे की टिकट पहले 13 अक्टूबर 2025 और 26 अक्टूबर 2025 के बीच ट्रेन स्टार्ट डेट के लिए बुक की जाएगी और बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेन स्टार्ट डेट के लिए कनेक्टिंग जर्नी सुविधा का उपयोग करके वापसी यात्रा टिकट बुक की जाएगी। वापसी यात्रा की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।
मंत्रालय ने कहा कि बुकिंग केवल दोनों दिशाओं के कन्फर्म टिकटों के लिए ही मान्य होगी।
छूट/रियायत की पेशकश
केवल वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की कुल छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत बुकिंग आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए समान श्रेणी और समान ओ-डी जोड़ी के लिए होगी।
वापसी नहीं लागू नहीं
इस योजना के तहत बुक किए गए टिकटों के लिए कोई किराया वापसी स्वीकार्य नहीं होगी। यह योजना सभी श्रेणियों और सभी ट्रेनों में लागू होगी, जिसमें फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर विशेष ट्रेनें (ऑन-डिमांड ट्रेनें) भी शामिल हैं। किसी भी यात्रा में इन टिकटों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।
रेलवे ने कहा कि आगे और वापसी यात्रा दोनों के टिकट एक ही माध्यम से बुक किए जाने चाहिए।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
