Indian Railway Rule Changes: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टिकट कंफर्मेशन के स्टेटस जानने को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति रहती थी। वेटिंग और RAC टिकटों का स्टेटस जानने के लिए यात्रियों में और अधिक असमंजस बनी रहती थी। लेकिन अब रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट के लिए चार्ट बनने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

भारतीय रेलवे के आरक्षित टिकटों के चार्ट बनाने के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने का यह निर्णय उन यात्रियों के लिए विशेष फायदेमंद है, जिनका घर स्टेशन से दूर है। अब उन्हें अपनी टिकट की पुष्टि या प्रतीक्षा सूची की स्थिति की जानकारी यात्रा से 8 घंटे पहले ही मिल जाएगी।
इन बदलावों हेतु रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे जोनों को एक सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार, ट्रेनों के आरक्षण चार्ट अब उनके चलने के अलग-अलग समय पर ही बनेंगे। यह नियम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
अब कितने घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट?
चार्ट बनने के समय की बात करें तो, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का चार्ट पिछली रात 8 बजे तैयार होगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का चार्ट यात्रा की मध्यरात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह नया नियम देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होगा, जिसके आदेश सभी जोनल रेलवे और अधिकारियों को भेजे गए हैं। यात्री अब चार्ट बनने का नया समय रेलवे ऐप और टिकट सिस्टम पर आसानी से देख सकेंगे, जिससे कोई भ्रम न रहे।
यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि चार्ट बनने के बाद कई बार रद्द हुई सीटें अब तुरंत दूसरे यात्रियों को मिल सकेंगी। पहले देर से चार्ट बनने पर यह सीटें खाली रह जाती थीं, जिसका यात्रियों को लाभ नहीं मिलता था। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, नई प्रणाली अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी साबित होगी। इससे यात्री अपनी यात्रा को बेहतर ढंग से नियोजित करके अधिक आरामदायक सफर का अनुभव प्राप्त कर पाएंगे।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications