त्योहारों का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। रक्षाबंधन के बाद से लेकर दिवाली और छठ तक टिकट मिलना अक्सर मुश्किल हो जाता है।
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई स्कीम पेश की है। इसमें अगर कोई यात्री एक ही बार में आने और जाने की टिकट बुक करता है, तो उसे 20% तक की छूट मिलेगी।

क्या है रेलवे की नई योजना?
रेल मंत्रालय की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत यात्री को आने-जाने (Round Trip) की टिकट एक साथ बुक करनी होगी। ऐसा करने पर किराए में सीधी 20% की बचत होगी। लेकिन अगर टिकट अलग-अलग बुक किए गए तो यह फायदा नहीं मिलेगा। यह ऑफर केवल IRCTC ऐप और वेबसाइट पर ही उपलब्ध है।
किन तारीखों पर मिलेगा फायदा?
यह छूट सीमित समय के लिए लागू की गई है। यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि जाने की टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच बुक करनी होगी। वापसी की टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होनी चाहिए। यानी सिर्फ इन तारीखों के बीच की गई राउंड ट्रिप बुकिंग पर ही डिस्काउंट मिलेगा।
टिकट बुकिंग का आसान तरीका
रेलवे ने इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए बेहद आसान प्रक्रिया तय की है।
अपने मोबाइल में IRCTC ऐप लॉगिन करें।
'Train' विकल्प पर क्लिक करें।
यहां Festival Round Trip का ऑप्शन चुनें।
यात्रा की तारीख और स्टेशन की जानकारी भरें।
नियम और शर्तें पढ़कर आगे बढ़ें।
पेमेंट पेज पर आपको 20% डिस्काउंट दिखेगा।
पेमेंट पूरा करने के बाद आपकी टिकट कन्फर्म हो जाएगी।
यात्रियों के लिए फायदेमंद स्कीम
त्योहारों के दौरान न केवल भीड़ बढ़ती है बल्कि टिकट भी जल्दी खत्म हो जाते हैं। ऐसे में यह नई स्कीम यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। इससे न सिर्फ टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी बल्कि किराए में भी बचत होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
