Indian Railway Facilities: हर दिन लाखों लोग हमारे देश में ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे हमारी यात्रा को बेहतर और आसान बनाने के लिए कई तरह की सेवाएं भी देता है, लेकिन इनका फायदा हर कोई नहीं उठा पाता क्योंकि अधिकतर लोग इन सुविधाओं के बारे में जानते ही नहीं हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं, तो ये 5 जरूरी नियम जान लीजिए।

1. फ्री खाना और पानी
अगर आपकी ट्रेन तय समय से दो घंटे या उससे ज्यादा देर से चल रही है, तो आपको रेलवे की ओर से फ्री में खाना और पानी मिल सकता है। यह सुविधा खास तौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू होती है। जब ट्रेन लेट हो, तो आप प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे स्टाफ या ट्रेन में मौजूद टिकट चेकर (TTE) से इस सुविधा के बारे में पूछ सकते हैं। जरूरत होने पर IRCTC हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं।
2. फ्री बेड रोल
अगर आप एसी कोच में यात्रा कर रहे हैं तो आपको चादर, कंबल, तकिया और तौलिया फ्री में मिलते हैं। ये बेड रोल आपकी टिकट के साथ शामिल होते हैं, इसलिए इसके लिए अलग से पैसे नहीं देने पड़ते। अगर आपको यात्रा के दौरान ये चीज़ें नहीं मिलतीं, तो आप तुरंत ऑनबोर्ड स्टाफ से शिकायत कर सकते हैं या ऑनलाइन रेलवे की वेबसाइट और ऐप के जरिए फीडबैक दे सकते हैं।
3. लॉकर और सामान सुरक्षा सुविधा
स्टेशन पर अगर आपको कुछ समय के लिए अपना सामान सुरक्षित रखना हो जैसे कि किसी काम से बाहर जाना हो या ट्रेन का इंतजार करना हो तो रेलवे की 'क्लॉक रूम' या लॉकर सुविधा का यूज किया जा सकता है। यह सुविधा लगभग सभी बड़े स्टेशनों पर होती है। एक निर्धारित चार्ज देकर आप अपना सामान सुरक्षित तरीके से जमा कर सकते हैं और आराम से बाहर जा सकते हैं।
4. सफर के दौरान मेडिकल हेल्प का फायदा
ट्रेन सफर के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए तो रेलवे की ओर से First Aid की सुविधा मिलती है। कई बड़े स्टेशनों पर रेलवे के अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद होते हैं। ट्रेन में अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए, तो आप तुरंत टीटीई या कोच अटेंडेंट से बात कर सकते हैं। साथ ही रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके मेडिकल मदद के लिए बात कर सकते है।
5. शिकायत करने की सुविधा - 139 पर करें कॉल
अगर यात्रा के दौरान कोई समस्या आती हैजैसे साफ-सफाई की कमी, स्टाफ का व्यवहार, खानपान की समस्या या कोई और असुविधा होती है तो आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 'Rail Madad' ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
