त्यौहारी सीजन में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी दें कि भारतीय रेलवे त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है
नई दिल्ली: त्यौहारी सीजन में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी दें कि भारतीय रेलवे त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है ताकि त्योहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। इस बात की जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने दी। बता दें कि रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया हुआ है। ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं। हालांकि कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी है।

फेस्टिव सीजन में 200 ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 जोड़ी विशेष राजधानी ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू किया था। वहीं एक जून से लंबी दूरी की 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है, जिन्हें क्लोन ट्रेन नाम दिया गया है। वहीं उन्होंने ने कहा कि हमने विभिन्न जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की और निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें। उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलायी जाएं। फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।
जरूरतें को देखते हुए चलाई जाएगी ट्रेन
रेलवे ने राज्य सरकारों की जरूरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है। इस बात की भी जानकारी दी कि जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरूरत, यातायात और कोविड-19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे। जहां भी जरूरत होगी, ट्रेनें चलाएंगे।
क्लोन ट्रेन्स को लेकर कहा गया कि इनमें ऑक्युपेंसी लगभग 60 फीसदी है। इन ट्रेनों को ज्यादा डिमांड वाले रूट्स पर चलाया गया है। रेलवे की कोशिश है कि जहां भी ट्रेनों के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहां क्लोन ट्रेन चलाई जाए। रेलवे ने यह भी तय किया है कि जहां भी क्लोन ट्रेन भर जाएगी, उस रूट पर एक अन्य क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी ताकि कोई भी यात्री वेटिंग लिस्ट में न हो।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
