Indian Railways Jobs 2024: रेलवे में जॉब करने का आपको खास मौक मिल रहा है। इंडियन रेलवे के जूनियर इंजीनियर पदों पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे ने जूनियर इंजीनियर की 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है। एप्लीकेशन कलेक्शन के लिए 30 अगस्त को विंडो खोली जाएगी और 8 सितंबर 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान आप अपने आवेदन में कोई भी बदलाव करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन पदों के लिए आप किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर रेलवे में होगी भर्ती
रेलवे के द्वारा जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद डिपो मैटीरियल सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट शामिल हैं। आवेदन के लिए इस आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आप भर्तियों को चेक कर सकते हैं।
ये होनी चाहिए योग्यता
अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक कंप्लीट करना जरूरी है। केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट पद के लिए कैंडिडेट का फिजिक्स और केमिस्ट्री सब्जेक्ट के साथ बीएससी करना जरूरी है। इन पदों पर अप्लाई के लिए एज लिमिट 18 से 35 साल है। बाकी योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल आप वेबसाइट पर दिए नोटिस से चेक कर सकते हैं।
इस तरह होगा उम्मीदवारों का सेलेक्शन
आरआरबी जेई के इन पदों पर सेलेक्शन कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा। इसमें सीबीटी I और सीबीटी II भी शामिल है। इसमें पहला चरण पास करने वाला नेक्स्ट स्टेज पर जाएगा और दोनों ही लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। फिर उसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा। इसके बाद ही सेलेक्शन प्रोसेस कंप्लीट होगा।
ऐसे करें इसके लिए अप्लाई
- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको जूनियर इंजीनियर पोस्ट पर अप्लाई करना होगा। इसमें आपको अपनी सारी जानकारी सही से भरनी होगी।
- फिर आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा। सबमिशन के पहले आपको फॉर्म में दर्ज की जानकारी को चेक करना जरूरी है। इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फिर आपको अंत में एप्लीकेशन फीस को सबमिट करना होगा। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹500 फीस देनी होगा जबकि आरक्षित वर्ग के लिए फीस ₹250 है। वहीं, महिला कैंडीडेट्स और पीएच कैंडिडेट्स को ₹250 फीस देनी होगी।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
रेलवे ने पदों के अनुसार, सैलरी को निर्धारित किया है। केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट लेवल 6 पदों की सैलरी 35400 रुपये है। वहीं केमिकल सुपरवाइजर, रिसर्च और मेटालर्जिकल सुपरवाइजर पद की सैलरी 44,900 रुपये निर्धारित की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications