Indian Railway News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। अब रेलवे स्टेशनों को भी शानदार बनाने का काम शुरु हो गया है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए खास और एक्जीक्यूटिव लाउंज की सर्विस दी जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि इस सुविधा का फायदा सबसे पहले किस स्टेशन पर दिया जाएगा।

यूपी के इस स्टेशन पर मिलेगी ये सर्विस
रेलवे मंत्रालय देशभर के 1334 छोटे और बड़े स्टेशनों को रिडेवलप कर रहा है। इनमें काफी स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बनाए जा रहे हैं और इन स्टेशनों में एक्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाए जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्टेशन में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। हालांकि यहां पर रुकने के लिए चार्ज देना पड़ता है, लेकिन इस पर रेलवे विचार कर रहा है कि क्या यहां पर भी एयरपोर्ट जैसी क्रेडिट कार्ड पर एंट्री की सुविधा दी जाएगी।
यात्रियों को मिलेंगी रेलवे लाउंज में ये सभी सुविधाएं
इन लाउंज में यात्रियों के बैठने के लिए सोफे और चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। यात्री एक्जीक्यूट लाऊंज में निर्धारित शुल्क देकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री एक्जीक्यूट लाऊंज में स्नैक्स, भोजन, पानी, चाय, कॉफी व पैक्ड आइटम खरीद सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इन लाउंज में दवाइयां भी मौजूद हैं।
क्रेडिट कार्ड से मिल पाएगी एंट्री
इस समय देश के सभी एयरपोर्ट पर लाउंज हैं। आप इन लाउंज में प्रवेश करने के बाद दो घंटे तक रुक सकते हैं। यहां बैठकर आराम कर सकते हैं। खाने-पीने के लिए बुफे भी है, इस सुविधा के लिए आपको 1000 रुपये से ज़्यादा का चार्ज देना पड़ता है। लेकिन कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से आपको सिर्फ दो रुपये में एंट्री मिल सकती है। आप अंदर जाकर अपनी मनचाही चीज़ खा सकते हैं।
रेलवे मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, लाउंज को आउटसोर्स किया गया है और संबंधित कंपनियों को ऑफर देने के सुझाव दिए जाएंगे क्योंकि एयरपोर्ट इतनी महंगी एंट्री होने के बाद क्रेडिट कार्ड से लगभम फ्री हो जाता है, तो स्टेशन में भी इस तरह संभव हो सकता है। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका फायदा मिले।
यात्रियों के लिए जल्द लॉन्च होगा ये ऐप
स्टेशनों पर सुविधा मिलने के अलावा यात्रियों के लिए रेलवे एक और ऐप लाने वाला है। इस ऐप से यात्री आसानी से ट्रेन टिकट बुकिंग कर पाएंगे, ट्रेन को ट्रैक कर सकेंगे और अलग-अलग ट्रेनों की टाइमिंग भी चेक कर पाएंगे। ये ऐप एक ही जगह पर कई सारी सर्विस देगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
