Indian railways: लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। अगर आप भी रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बांद्रा टर्मिनस या मुंबई सेंट्रल जैसे स्टेशनों से सफर करते हैं, तो आपको बता दें कि रेलवे कुछ जोड़ी ट्रेनों के टर्मिनस और स्ट्रक्चर को बदलने जा रही है। आइए इन ट्रेनों के नई टाइमिंग्स और रूट्स के बारे में आपको पूरी डिटेल्स देते हैं। साथ ही आपको यह भी बताते हैं कि किन ट्रेनों का टिकट सस्ता हो गया है।

वेस्टर्न रेलने ने दी ये जानकारी
वेस्टर्न रेलवे ने एक प्रेस के अनुसार, ट्रेन संख्या 19003/04 बांद्रा टर्मिनस - भुसावल खानदेश एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 09051/52 मुंबई सेंट्रल - भुसावल एक्सप्रेस का ओरिजिनेटिंग/टर्मिनेटिंग स्टेशन दादर स्टेशन में बदला जा रहा है। ट्रेन संख्या 19015/19016 दादर - पोरबंदर एक्सप्रेस में एक फर्स्ट एसी कोच जोड़ा जा रहा है।
इन ट्रेनों का सस्ता हो गया किराया
कुछ ट्रेनों का किराया भी सस्ता कर दिया गया है। लखनऊ मंडल में 24 ट्रेनें ऐसी चल रही है, जिनका नंबर 1 जुलाई से बदला जाएगा और पैसेंजर्स को इन ट्रेनों में कम किराए का भुगतान करना होगा। कोरोना के बाद कई गाड़ियों का नंबर बदलकर उन्हें स्पेशल गाड़ियों के जैसे चलाया जा रहा था। ऐसी ट्रेनों के नंबर 0 से शुरू होते हैं। इनका किराया भी ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा होता है। लेकिन अब इन ट्रेनों के नंबर को वापस से बदला जा रहा है।
इन ट्रेनों की लिस्ट ये है- फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15733/43, कानपुर-लखनऊ मेमू 64214, लखनऊ-कानपुर मेमू 64203, बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का नंबर 15734/44, अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू 64215, कानपुर-लखनऊ मेमू 64204, लखनऊ-कानपुर मेमू 64211, कानपुर-लखनऊ मेमू 64212, लखनऊ-अयोध्या कैंट मेमू 64216, उतरेटिया-कानपुर मेमू 64255, शिवपुर-उतरेटिया मेमू 64281, उतरेटिया-शिवपुर मेमू 64282, प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर 54253, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर 54254, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर 54331, शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर 54338, बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 54332 ,लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर 54337
इन ट्रेनों का बदल गया समय
आपको बता दें कि ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में पूरी जानकारी के लिए पैसेंजर्स रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रेन संख्या 19003 बांद्रा टर्मिनस-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस का टर्मिनल बांद्रा टर्मिनस की जगह दादर कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 19003 जो वर्तमान में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को 00.05 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करती है, वह 04 जुलाई, 2024 से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 00.05 बजे दादर से चलेगी। वहीं इस ट्रेन के मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर एक्सप्रेस में 01 जुलाई, 2024 से तथा ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस में 04 जुलाई, 2024 से अगली सूचना तक एक फर्स्ट एसी कोच जोड़ा गया है।
वहीं, 09052 भुसावल-दादर एक्सप्रेस 03 जुलाई, 2024 से मुंबई सेंट्रल की बजाय दादर स्टेशन पर 05.15 बजे टर्मिनेट होगी। इन ट्रेनों को 03 जुलाई, 2024 से 27 सितंबर, 2024 तक विस्तारित किया गया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
