Special Trains List: फेस्विट सीजन के दौरान ट्रेन यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का फैसला लिया है। अगर आपकी ट्रेन टिकट अभी भी कंफर्म नहीं हुई है तो आप इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं। मुख्य रूप से ये ट्रेनें यूपी और बिहार के लिए चलाई जाएंगी। चलिए इनसे जुड़ी सारी डिटेल आपको देते हैं।

ये है स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर, 2024 रविवार और गुरुवार को कोटा से और 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2024 सोमवार और शुक्रवार दानापुर से 05-05 ट्रिप चलेगी।
गाड़ी सं 09803 कोटा से दानापुर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.00 बजे दानापुर पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 09804 दानापुर से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09404 बनारस-अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 31 अक्टूबर, 07 नवम्बर एवं 14 नवम्बर को बनारस से गुरूवार सुबह 07.15 बजे प्रस्थान कर कोटा 03.25 बजे आगमन कर शुक्रवार 18.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
गाड़ी सं 09403/09404 अहमदाबाद-बनारस-अहमदाबाद के मध्य स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है. यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप चलेगी. जोकि मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना हाल्ट कर गंतव्य को जाएगी।
इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय तथा प्रथम श्रेणी के एक-एक कोच होंगे। इस ट्रेन का परिचालन धनबाद-कोडरमा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा।
अमृतसर से 29 अक्टूबर एवं 03 नवंबर को 20.10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 05.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या संख्या 04661 सहरसा-अमृतसर पूजा स्पेशल 31 अक्टूबर एवं 5 नवंबर को सहरसा से 10.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 06.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, साधारण श्रेणी के 13 कोच होंगे। इस ट्रेन का परिचालन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा के रास्ते किया जाएगा।
30 नवंबर तक चलेंगी ये ट्रेनें
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक कुल 3144 ट्रेनों को संचालित करने की योजना है। इसमें से लगभग 85 फीसदी ट्रेने यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल, असम रूट पर चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि इसमें 195 अतिरिक्त ट्रेनें भी शामिल हैं। बीते साल रेलवे ने 26 अक्टूबर 2024 से 7 नवम्बर 2024 के बीच 138 फेरे चलाये लगाए थे, जबकि इन 13 दिनों के दौरान बीते साल 59 ट्रेनें चलाई गई थीं और 1 लाख 20 हजार से अधिक यात्रियों ने आरामदायक सफर तय किया था।
इसके अलावा 26 अक्टूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक चलाई जानें वाली 195 अतिरिक्त ट्रेनों में दो वंदे भारत और एक तेजस एक्सप्रेस भी शामिल हैं। वहीं, रेलवे ने ये भी जानकारी दी है कि इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लगभग 54 हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। इस फैसले ने उत्तर प्रदेश और बिहार के रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications