Diwali 2025 Special Trains: महानवरात्रि का पर्व खत्म होने के साथ अब रोशनी का उत्सव दीपावली और छठ महापर्व की त्यारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार- झारखंड, यूपी जैसे राज्यों से भारी संख्या में लोग रोजगार व पढ़ाई को लेकर दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों में रहते हैं, ऐसे में दीपावली व छठ के मौके पर अपने घर लौटने को लेकर ट्रेन टिकट की बुकिंग करना शुरु कर चुके हैं।
हालांकि, हर साल की तरह ऐसे मौकों पर भारी भीड़ के चलते आसानी से कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है। लिहाजा, सभी लोगों को सुगमता के साथ ट्रेन में सफर करने का मौका मिले, इसके लिए रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है। इस बार रेलवे की ओर से दशहरा से लेकर छठ पर्व तक के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी।

इसी कड़ी में अब दिवाली के खास मौके पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, मध्य रेलवे (सीआर) ज़ोन ने देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए 30 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें शुरू करने का निर्णय लिया है।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने एक बयान में कहा, "रेलवे आगामी दिवाली त्यौहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 30 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा।"
मध्य रेलवे दिवाली विशेष ट्रेन 2025: समय, स्टॉपेज, रूट समेत फुल लिस्ट
एलटीटी-मडगांव -एलटीटी साप्ताहिक विशेष (6 सर्विस)
01003 साप्ताहिक विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 06.10.2025, 13.10.2025 और 20.10.2025 को सुबह 08.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.40 बजे मडगांव पहुंचेगी। (3 सर्विस)
01004 साप्ताहिक विशेष ट्रेन मडगांव से प्रत्येक रविवार को 05.10.2025, 12.10.2025 और 19.10.2025 को 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (3 सर्विस)
स्टॉपेज: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगाँव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली।
कोच स्ट्रक्चर : एक एसी-2 टियर, तीन एसी-3 टियर, दो एसी-3 टियर इकॉनमी, 8 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन।
टिकट बुकिंग: विशेष ट्रेन 01003 के लिए बुकिंग 04.10.2025 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
पनवेल-चिपलून-पनवेल अनरिजर्वड स्पेशल ट्रेन (24 सर्विस)
01159 अनरिजर्वड विशेष ट्रेन 03.10.2025 से 26.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 16.40 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.55 बजे चिपलून पहुंचेगी।
01160 अनरिजर्वड विशेष ट्रेन 03.10.2025 से 26.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 11.05 बजे चिपलून से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.10 बजे पनवेल पहुंचेगी।
स्टॉपेज: सोमाटाने, आप्टा, जीते, पेन, कासू, नागोथाने, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगाँव, गोरेगाँव रोड, वीर, सापे वामने, करंजडी, विनेहेरे, दीवानखावती, कलमबानी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी।
कोच स्ट्रक्चर: 8 मेमू कोच।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यह ट्रेनें अनारक्षित (Unreserved) होंगी। यात्री इन ट्रेनों के टिकट UTS सिस्टम के माध्यम से बुक कर सकते हैं। किराया सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य किराए के बराबर होगा।
साबरमती-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09427/09428)
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09427 साबरमती-पटना स्पेशल 1 अक्टूबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक हर बुधवार को गुजरात के साबरमती जक्शन से शाम 6:10 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन रात 1:00 बजे पटना जक्शन पर पहुंचेगी।
वहीं वापसी सेवा ट्रेन संख्या 09428 पटना-साबरमती स्पेशल 3 अक्टूबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक हर शुक्रवार सुबह 4:40 मिनट पर पटना से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:55 मिनट पर साबरमती पहुंचेगी।
स्टॉपेज : महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, ईदगाह, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच स्ट्रक्चर: इसमें हमसफर एसी 3-टियर कोच लगाए जाएंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।
राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09569/09570)
विशेष सेवा के तहत ट्रेन संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल 2 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक हर गुरुवार शाम 5:00 बजे राजकोट से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:00 बजे बिहार के बरौनी जक्शन पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 4 अक्टूबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक हर शनिवार दोपहर 2:40 मिनट पर बरौनी जक्शन से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:40 मिनट पर राजकोट पहुंचेगी।
स्टॉपेज : वांकानेर, सुरेंद्रनगर, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, ईदगाह, टूंडला, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
कोच स्ट्रक्चर : इस ट्रेन में एसी 2-टियर और एसी 3-टियर के डिब्बे होंगे।
पूजा स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने हाल ही बताया था कि त्योहारों पर सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें साउथ सेंट्रल रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी। वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बिहार रूट्स पर 14 स्पेशल ट्रेनें फिक्स की हैं, जो पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों को कवर करेंगी। इनसे कुल 588 ट्रिप्स पूरे होंगे।
ईस्टर्न रेलवे ने कोलकाता, सियालदह और हावड़ा रूट्स पर 24 स्पेशल ट्रेनें तय की हैं, जो 198 ट्रिप्स करेंगी। वहीं, वेस्टर्न रेलवे मुंबई, सूरत और वडोदरा से स्पेशल सेवाएं देगा। यहां से 24 ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि गुजरात और महाराष्ट्र से बाहर कामकाज कर रहे लोगों को सुविधा मिल सके।
इसके अलावा, सदर्न रेलवे चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे दक्षिण भारतीय रूट्स पर ट्रेनें चलाएगा, जिनसे कुल 66 ट्रिप्स पूरे होंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
