Railway News: त्यौहार का सीजन शुरु होते ही लोगों को ट्रेन में सफर करने में बहुत परेशानी होती है क्योंकि यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे यात्रियों को अब सहूलियत देने के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों के रूप में शुरु करने का फैसला लिया है। आइए आपको बताते हैं कि इन ट्रेनों का क्या शेड्यूल रहने वाला है।

ट्रेन नंबर 02391/02392 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल(सप्ताहिक)
गाड़ी सं. 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल अब 05 अक्टूबर 2024 से 09 नवंबर 2024 तक हर शनिवार को पटना से चलेगी और गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 06 अक्टूबर.2024 से 10 नवंबर 2024 तक हर रविवार को आनंद विहार से चलाई जाएगी।
गाड़ी सं. 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 22.20 बजे प्रस्थान करके और अलग-अलग स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान करके अलग-अलग स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचती है। अप और डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुक रही है।
इस स्पेशल ट्रेन में Second air conditioned class के 02 कोच, थर्ड एयर कंडिशन क्लास के 04 कोच, स्लीपर क्लास के 12 कोच और जनरल कोच के 03 कोच हैं।
गाड़ी संख्या 03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (हफ्ते में दो दिन)
गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 03.10.2024 से 14.11.2024 तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को पटना से और गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 04.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार से चलाई जाएगी। गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचती है।
वापसी में गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचती है। अप और डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकती है.
इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, थर्ड इकॉनोमी एसी क्लास के 05 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच और जनरल कोच के 03 कोच हैं।
गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताहिक)
गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 06.10.2024 से 10.11.2024 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से और गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 07.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से चलाई जाएगी।
गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दानापुर से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचती है।
वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 05.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचती है।
गाड़ी संख्या 03215/03216 पटना-थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल (हर दिन)
गाड़ी सं. 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस स्पेशल 01.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन पटना से और गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल 01.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन थावे से परिचालित की जाएगी. बता दें कि गाड़ी सं. 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 12.10 बजे चलकर उसी दिन 17.40 बजे थावे पहुंचती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications