Indian Railway; Train Cancellation: देश में त्योहारी सीजन के बीच रेलवे ने भीड़-भाड़ को कम करने के लिए सैंकड़ों ट्रेनें चलाई थी। वहीं, देशभर में हर दिन अलग-अलग रूट्स पर हजारों ट्रेनें चलती हैं। अब कुछ रूट्स पर 21 नवंबर तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ ट्रेनों के रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है।

अब दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी खबह सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने घोषणा की है कि 8 से 24 नवंबर तक ट्रैक और स्टेशन की मरम्मत का काम होगा। इस कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने बताया है कि 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी जबकि 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
यदि आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो उससे पहले यह खबर जरूर पढ़ लें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं किस रूट्स पर ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं और कौन-कौनसी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी...
Train Cancelled Name List: 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
भारतीय रेलवे के अनुसार, 8 नवंबर से 21 नवंबर तक शालीमार स्टेशन के यार्ड में मरम्मत और सुधार का काम होगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं चलेंगी। कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले IRCTC वेबसाइट या रेलवे पूछताछ नंबर पर अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
- ट्रेन नंबर 18030 शालीमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस 13 से 21 नवंबर तक के लिए कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 22830 शालीमार - भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 08 और 15 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 22829 भुज - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 और 18 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 15022 गोरखपुर - शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 15021 शालीमार - गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 और 18 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस 11 से 19 नवंबर तक कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालीमार समरसता एक्सप्रेस 12, 13 और 19 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 12152 शालीमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस 14, 15 और 21 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर सिटी - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर को कैंसिल।
- ट्रेन नंबर 20972 शालीमार - उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर को कैंसिल।
Train Route Change: इन ट्रेनों के रूट में किया गया है बदलाव
- ट्रेन नंबर 18049 शालीमार - बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 08, 15 और 22 नवंबर को सांतरागाछी से बदामपहाड़ तक चलेगी।
- ट्रेन नंबर 18050 बदामपहाड़ - शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 09, 16 और 23 नवंबर को सांतरागाछी तक चलेगी।
- ट्रेन नंबर 12101 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 18 नवंबर को सांतरागाछी तक चलेगी।
- ट्रेन नंबर 12102 शालीमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 20 नवंबर को सांतरागाछी से चलेगी।
- ट्रेन नंबर 12905 पोरबंदर - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 नवंबर को सांतरागाछी तक जाएगी।
- ट्रेन नंबर 12906 शालीमार - पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 नवंबर को सांतरागाछी से चलेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
