Indian Railway Rules: हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। आपने भी कभी न कभी ट्रेन से सफर किया होगा लेकिन क्या आपको पता है कि यदि रात के समय आप कुछ ऐसे काम करते हैं जो रेलवे के नियमों के विपरीत है तो आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

विस्फोटक सामान ले जाने पर होगी जेल
रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर विस्फोटक या ज्वलनशील सामान ले जाना सख्त मना है। ऐसे में अगर आप पटाखे, केरोसिन तेल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर जैसी चीजों के साथ पकड़े जाते हैं तो रेलवे एक्ट 1989 की धारा 164 के तहत आप पर 1000 रुपये का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है।
रात में गलती से भी न करें ट्रेन में ये काम
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की नींद में खलल न पड़े, इसके लिए टीटीई रात में टिकट भी नहीं चेक करते। ऐसे में रेलवे भी यात्रियों से यही उम्मीद करता है कि वे अपने साथी यात्रियों की नींद का ख्याल रखें। अगर आप रात में ट्रेन के अंदर तेज आवाज में बात कर रहे हैं या म्यूजिक बजा रहे हैं और कोई साथी यात्री आपकी शिकायत करता है, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यात्रियों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनके कोच में एक साथ सफर करने वाले लोग फोन पर जोर से बात करते हैं। इसलिए यह नियम रेलवे के द्वारा बनाया गया है ताकि सफर के दौरान लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिना टिकट यात्रा करना
बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। फिर भी ट्रेनों से ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिनमें तय सीमा से ज़्यादा लोग ट्रेनों के आरक्षित डिब्बों में यात्रा करते नज़र आते हैं। ऐसे में अगर आप रात के सफ़र के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए तो टीटीई न सिर्फ़ आप पर जुर्माना लगा सकता है, बल्कि आपको जेल भी भेज सकता है।
धूम्रपान आपको महंगा पड़ेगा
अगर आप ट्रेन के अंदर या रेलवे स्टेशन पर धूम्रपान या शराब पीते हुए पकड़े गए तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर टीटीई आपको ऐसा करते हुए पकड़ लेता है तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है और 3 साल तक की जेल भी हो सकती है। ऐसे में रेलवे अपने यात्रियों को सख्त हिदायत देता है कि वे ट्रेन में सफर के दौरान धूम्रपान या शराब का सेवन न करें।
रात में सोने का समय
इसके अलावा कई यात्री रात 10 बजे के बाद भी लाइट जलाते हैं, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे ने नया नियम बनाया है। ऐसे में अगर कोई यात्री नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यदि कोई यात्री इन चीजों से जुड़ी शिकायत करता है तो उस परेशानी को हल करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होती है। अगर कोई यात्री इन सभी नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications