Indian Railway Jobs 2024: अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करे की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे में नौकरी करने अब आपको शानदार मौका मिल रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड 21 सितंबर, 2024 से आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इस वेबसाइट पर कर सकते है आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2024 के लिए अप्लाई (Railway RRB NTPC Recruitment 2024 Apply Process)
अगर आप नॉन-टेक लोकप्रिय श्रेणियों (ग्रेजुएट लेवल) के तहत आने वाले पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केंद्रीकृत रोजगार सूचना के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की ये है लास्ट डेट (Indian Railway Jobs 2024 Last Date To Apply)
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 3445 रिक्तियों पर भर्ती होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 अक्टूबर, 2024 है, जबकि एप्लीकेशन फीस का भुगतान 22 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है।
रेलवे इन पदों पर करेगा भर्ती (Railway RRB NTPC Recruitment 2024 Details)
रेलवे ने कई सारी भर्ती निकाली हैं। इसमें कॉर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर 2022 भर्ती होगी। वहीं, अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट के पद पर 361 भर्तियां होंगी। इसके अलावा जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के पद पर 990 भर्ती होंगी। वहीं, ट्रेन क्लर्क के लिए 72 पदों पर भर्ती होगी।
कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई? (Railway RRB NTPC Recruitment 2024 Eligibility)
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जायेगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट एवं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ग्रेजुएशन पास होने के साथ कंप्यूटर पर हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग में दक्ष होना चाहिए।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर एवं स्टेशन मास्टर पदों के लिए 35,400 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। वहीं, अन्य पदों पर 29,200 रुपये हर महीने सैलरी निर्धारित की गई है।
ये है रेलवे भर्ती 2024 के लिए एप्लीकेशन फीस
अगर आप SC/ST, भूतपूर्व सैनिक, महिला, PwBD, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC श्रेणी से हैं तो आवेदन शुल्क 250 रुपये आपको देना होगा। इसके अलाा अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
ऐसे होगा रेलवे भर्ती 2024 के लिए सेलेक्शन
सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर एवं गुड्स ट्रेन मैनेजर पद के लिए दो स्टेप पर आधारित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)में होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा। वहीं स्टेशन मास्टर पद के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी के दो स्टेप को पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। इसी तरह सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट एवं जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पद के लिए आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों को सीबीटी के दोनों स्टेप में क्वालीफाई करने के बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा।
ऐसे करें रेलवे भर्ती 2024 के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "RRB NTPC UG भर्ती 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनने के बाद, लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और इसकी एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications