Puja Special Trains; Indian Railways; Diwali, Chhath Special Trains: दिवाली और छठ का महापर्व आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अपनों से दूर अन्य शहरों में रहने वाले लोग अपने घर जाने के लिए रेलवे में कंफर्म टिकट मिलने के जुगाड़ में लग गए हैं, क्योंकि इस समय में भारी भीड़ होती है और ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है।
लिहाजा, यात्रियों की परेशानी को दूर करने और ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान विभिन्न मार्ग पर 763 पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें पूजा अवधि के दौरान 10,782 फेरे लगाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ये विशेष ट्रेनें दिवाली और छठ मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त क्षमता प्रदान करेंगी और सुगम यात्रा सुनिश्चित करेंगी।

इनमें से कुछ विशेष ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, जबकि अन्य आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर चलनी शुरू हो जाएंगी। ये ट्रेनें दैनिक और साप्ताहिक दोनों आधार पर चलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि उच्च घनत्व वाले मार्गों पर रेलवे लाइनों की क्षमता के विस्तार के कारण और अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन संभव हो पाया है।
रेल मंत्री ने बताया कितनी ट्रेनों का होगा संचालन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के होल्डिंग एरिया का निरीक्षण करने के बाद वैष्णव ने कहा, "छठ और दिवाली के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। यह क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण संभव हुआ है। कैबिनेट नियमित रूप से नए ट्रैकों को मंजूरी दे रही है।"
उन्होंने आगे कहा, "लगभग 10,700 ट्रेनों (सेवाओं) के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। इसके अतिरिक्त, 150 ट्रेनों या लगभग 2,000 सेवाओं को अनारक्षित घोषित किया गया है। इस प्रकार इस वर्ष विशेष ट्रेनों (सेवाओं) की कुल संख्या 12,000 से अधिक हो गई है।"
रेल मंत्रालय के पास उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर रेलवे (NR) 52 ट्रेनों के माध्यम से सबसे अधिक 1,925 फेरे लगाएगा, जिसके बाद पूर्व मध्य रेलवे (ECR) 74 ट्रेनों के माध्यम से 1,324 फेरे लगाएगा। ये दोनों क्षेत्र दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं, जहां त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही विशेष रूप से अधिक होती है।
मुंबई स्थित मध्य रेलवे (CR) ने भी 1,299 फेरों के लिए 68 ट्रेनें चलाई हैं। अन्य प्रमुख योगदानकर्ताओं में दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के 1,015 फेरे, उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के 942 फेरे और पश्चिमी रेलवे (WR) के 1,198 फेरे शामिल हैं।
पूर्वी रेलवे (ER), दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) और उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (NFR) जैसे मंडलों ने भी अपने परिचालन में तेज़ी ला दी है, और कुल मिलाकर 900 से ज़्यादा फेरे लगाए हैं। इसका उद्देश्य बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और अन्य राज्यों की ओर आने वाली भारी त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखना है।
अधिकारियों ने बताया कि 17 रेलवे मंडलों द्वारा उठाए गए इन कदमों से प्रमुख महानगरों और छोटे क्षेत्रीय गंतव्यों के बीच यात्रियों के आवागमन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई विशेष सेवाएँ सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के डिब्बों के साथ चलेंगी।
इन रूट्स पर पहले से चल रही हैं स्पेशल ट्रेनें
दशहरा शुरु होने से पहले रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की थी। ऐसे में पहले से ही देश के कई रूट्स पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चल रही है। पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर-यशवंतपुर, झाझा-दानापुर, हावड़ा-रक्सौल, कानपुर सेंट्रल-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, चर्लापल्ली-नाहरलागुन, गोरखपुर-आसनसोल जैसी कुछ विशेष ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं।
कैसे बुक करें टिकट?
पूजा स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए सामान्य दिनों की तरह ही इन ट्रेनों में भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आप IRCTC के वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications