Indian Railway Profit Year Wise:- देश में हर दिन 2 करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं. इन ट्रेनों से देश को काफी ज्यादा रेवेन्यू मिलता है. आज हम ऐसी ट्रेनों के बारे में बात करने वाले है, जिनसे भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई होती है. इनमें ना ही वंदे भारत और ना ही कोई शताब्दी शामिल है. चलिए इन ट्रेनों के नाम जान लेते हैं.

भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. भारतीय रेलवे सस्ते होने के साथ-साथ काफी कम कीमत और कम समय पर लंबी यात्रा तय करती है. इसलिए ये मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन है. भारतीय रेलवे के पट्टरियों पर हर दिन कई राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेने चलती है.
ये ट्रेन देश को बड़ा रेवेन्यू देती है. लेकिन ऐसी भी एक ट्रेन है, जिससे देश को सबसे ज्यादा रेवन्यू मिलता है.
कौन-सी ट्रेन कमाती है सबसे ज्यादा पैसा?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे की राजधानी ट्रेने सबसे ज्यादा कमाती है. इन राजधानी ट्रेनों में से भी सबसे ऊपर बैंगलोर राजधानी एक्सपेस का नाम दर्ज है. ये ट्रेन कमाई के मामले में सबसे टॉप स्थान पर है. यह पता चला है कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2022 से 2023 तक इन ट्रेन में लगभग 509,510 यात्रियों ने सफर किया है. इसके साथ ही इस ट्रेन ने लगभग 1,76,06,66,339 रुपयों की कमाई की है.
इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन से केएसआर बेंगलुरु तक जाने वाली ट्रेन की संख्या लगभग 22692 है.
बैंगलोर राजधानी के बाद कौन-सी ट्रेन है कमाई में सबसे आगे
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस के अलावा भी कई ट्रेने हैं जो देश को अच्छा खासा रेवेन्यू दे देती है. सरल भाषा में कहा जाएं तो बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस के अलावा सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सबसे ज्यादा कमाई करके देती है. इस ट्रेन का स्थान दूसरे नंबर है. सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने का काम करती है.
पिछले वित्त वर्ष यानी 2022 से 2023 तक सियालदह ट्रेन में 509,164 यात्रियों ने सफर किया था. इस ट्रेन ने देश को 1,28,81,69,274 रुपये कमाकर दिए है. वहीं ट्रेन की संख्या की बात करें तो ये 12314 है.
इसके अलावा तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा कमाने वाली ट्रेन में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ने अपना नाम दर्ज किया है. ये ट्रेन नई दिल्ली और डिब्रूगढ़ के बीच चलती है. इस ट्रेन ने वित्त वर्ष 2022 से 2023 के बीच 474,605 यात्रियों को सफर कराया है. वहीं डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ने देश को 1,26,29,09,697 रुपये की कमाकर दिए हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
