Indian Railway : भारतीय रेलवे ने बुधवार को यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। नए फैसले के तहत अब जनरल कोच के यात्रियों के लिए काफी किफायती कीमत में भोजन और पैकेज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, इन भोजन को परोसने वाले काउंटर को जनरल डिब्बों के अनुरूप प्लेटफार्मों पर रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजन को दो श्रेणियों में बांटा गया है।

पहली श्रेणी में 20 रु की प्राइस में सूखे 'आलू' और अचार के साथ सात 'पूरियां' शामिल हैं। वही, दूसरी श्रेणी की बात करें तो फिर इस भोजन की कीमत 50 रु होगी। इसमें यात्रियों को छोले, खिचड़ी, चावल, राजमा, कुल्चे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा परोसा जाएगा।
रेलवे बोर्ड की तरफ से संबंधित अधिकारियों को जनरल सिटिंग कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर रखे जाने वाले काउंटरों के जरिए से किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं।
आदेश में कहा गया है कि भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी की रसोई इकाइयों से की जानी है। रेलवे जोन की तरफ से इन काउंटरों का स्थान तय किया जाना है। इस खास काउंटर का प्रावधान प्लेटफार्मों पर 6 महीने के समय के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है।
यह प्रावधान अब तक 51 स्टेशनों पर लागू किया गया है और आज यानी गुरुवार से यह 13 और स्टेशनों पर उपलब्ध होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन काउंटर पर 200 एमएल के पीने के पानी के गिलास उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि इसको यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, खास कर इन कोचों में जहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। जीएस कोच सामान्य सीटिंग कोच कहलाते हैं। यह द्वितीय श्रेणी का अनारक्षित कोच है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
