Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर अगर आप घर जाने-आने के लिए ट्रेन में कंफर्म सीट मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। कई नई स्पेशल ट्रेनों का रेलवे ने ऐलन कर दिया है। सेंट्रल रेलवे ने यूपी और बिहार के कई रूट्स पर दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

मुंबई - गोरखपुर के लिए ये है ट्रेन का शेड्यूल (Special Trains For Festivals)
जी बिज के अनुसार, ट्रेन संख्या 01123 LTT मुंबई - गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार और रविवार (25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024 और 03.11.2024) LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। इसके अलावा ये अगले दिन शाम 18:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। फिर वापसी में ट्रेन संख्या 01124 शनिवार और सोमवार 26 अक्टूबर 28 अक्टूबर और 02 नवंबर और 04 नवंबर को गोरखपुर से रात 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 07:25 बजे LTT स्टेशन पहुंचेगी।
इसके बाद रास्ते में ट्रेन का ठहराव भी तय किया गया है। इसमें थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में होगा।
वहीं मुबंई से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन संख्या LTT मुंबई - प्रयागराज वीकली स्पेशल ट्रेन (01045) मंगलवार (29 अक्टूबर और 05 नवंबर को LTT से दोपहर 12:15 छूटेगी। फिर ट्रेन अगले दिन सुबह 11:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01046 बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024) को प्रयागराज से शाम 18:50 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 16:05 बजे LTT पहुंचेगी।
4 नवंबर तक चलेंगी ये ट्रेनें (Special Trains News)
इसके अलावा ट्रेन का स्टॉपेज कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़ में होगा। वहीं, LTT मुंबई - दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01009) सोमवार और शनिवार (26 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को और फिर 02 नवंबर और 04 नवंबर को LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और दानापुर अगले दिन शाम 17:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01010 मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024) को दानापुर से शाम 18:15 बजे छूटेगी और LTT अगले दिन रात 23:55 बजे पहुंचेगी।
बनारस तक दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें (Festival Trains For UP Bihar)
ट्रेन संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक ट्रेन बुधवार 30 अक्टूबर और 06 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन शाम 04.05 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बनारस से गुरुवार 31 अक्टूबर, 07 नवंबर को रात 08.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, रास्ते में दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव- कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी में होगा।
पटरियों पर दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
01205 दैनिक विशेष 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 2 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01206 दैनिक विशेष 27 अक्टूबर से 09 नवंबर तक प्रतिदिन 05.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी।
वीकली स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 11.05 बजे सीएसएमटी, मुंबई से रवाना होगी और रविवार को 01.10 बजे अगरतला पहुंचेगी ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications