Amrit Bharat Express News: भारतीय रेलवे ने लोगों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज देने की प्लानिंग शुरु कर दी है। स्टेशन के नवनिर्माण से लेकर नई ट्रेनों को शुरु करने तक, रेलवे अब अपने यात्रियों को 50 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। सबसे पहले शुरु की गई यह ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक का सफर तय कर चुकी है। अमृत भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद 50 और अमृत भारत ट्रेनें इस वित्त वर्ष में देने का ऐलान किया है।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलासा किया था कि आने वाले सालों में 1,000 ऐसी ट्रेनों को शुरु किया जाएगा। अमृत भारत ट्रेन, को पहले वंदे साधारण के नाम से भी जाना जाता था। यह ट्रेन 250 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक दौड़ने में सक्षम है।
इतना पड़ेगा ट्रेन का टिकट
अमृत भारत ट्रेनों के टिकट अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले सस्ते होने की उम्मीद है, जिसमें 1,000 किलोमीटर की यात्रा की कीमत लगभग 454 रुपये होगी।
ये नॉन-एसी ट्रेनें हैं और इनमें सेकेंड क्लास, अनारक्षित कोच और स्लीपर कोच शामिल हैं। हालांकि, अश्विनी वैष्णव ने पहले भी इस बात की जानकारी दी थी कि अमृत भारत एक्सप्रेस में एसी और गैर-एसी दोनों ही कोच शामिल होंगे, जो लोगों के सफर को सुविधाजनक बनाएंगे।
अमृत भारत ट्रेन क्यों है बेहद खास
अमृत भारत ट्रेन में 22 कोच हैं, जिनमें अनारक्षित यात्रियों( Unreserved Passengers) के लिए 8 जनरल सेकेंड क्लास के कोच, 12 सेंकड क्लास के 3-टियर स्लीपर कोच और दो गार्ड कंपार्टमेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा बेहतर कुशन वाले लगेज रैक भी है। वंदे भारत की तरह ही इस ट्रेन को डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन में आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन की सुविधा है, जिसकी मदद से यह आसानी से तेज रफ्तार पर चलती है।
अमृत भारत एक्सप्रेस में जीरो-डिस्चार्ज एफआरपी मॉड्यूलर शौचालय, एरोसोल- अग्नि शमन सिस्टम जैसी कई सुविधाएं भी शामिल हैं।
इस ट्रेन में हर सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट भी दिया गया है और यात्रियों को बॉटल होल्डर की भी सुविधा दी गई है, जो आसानी से फोल्ड हो जाता है।
सुरक्षा के मामले में भी यह ट्रेन बेहतरीन है। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा से लेकर, मॉर्डन टॉलेट सेंसर वाटर टैप की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन में यात्रियों को झटके नहीं लगते, जिसकी वजह से उनकी यात्रा आसान हो जाती है। वर्तमान में, दो अमृत भारत ट्रेनें हैं एक दरभंगा-आनंद विहार मार्ग पर और दूसरी मालदा-बेंगलुरु मार्ग पर चलती है।
सील गैंगवे की भी है सुविधा
इस ट्रेन में एक और खास बात यह है कि इसमें मेट्रो की सील गैंगवे तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिसकी वजह से यात्री एक कोच से दूसरे कोच तक आसानी से पहुंच जाता है।
इसके अलावा ट्रेन को सभी के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दिव्यांगों की सीट को अलग तरह से डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें सफर के दौरान परेशानी न हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
