Train Reschedule June: यात्री ध्यान दें! जून में इन ट्रेनों का बदलेगा रूट, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट
Train Reschedule List: अगर आप जून में कही बाहर जाने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। जून में कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे ने फिरोजपुर(पंजाब) मंडल में ब्लॉक लिया है, जिसके वजह से कई ट्रेनों के रूट्स पर असर पड़ेगा।
इससे 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जयनगर एक्सप्रेस अब अमृतसर-तरनतारण-ब्यास के रास्ते चलेगी। जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन समय-समय पर बदलेगा और रिशेड्यूल रूट भी किया गया है। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

इन ट्रेनों का बदला रूट
- 22 जून को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से 20 मिनट रिशेड्यूल कर तथा मार्ग में 20 मिनट देरी से चलेगी।
- 22 जून को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अमृतसर से 25 मिनट रिशेड्यूल होकर मार्ग में 20 मिनट देरी से चलेगी।
- इसके अलावा 06 जून को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस नए मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलेगी।
- वहीं, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, और 22 जून को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलेगी।
- इसके अलावा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14 और 23 जून को चलने वाली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलेगी।
- 11 जून को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से 35 मिनट रिशेड्यूल होकर 25 मिनट देरी से चलेगी।
- 21 जून को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट लेट होकर चलेगी।
ये है अन्य ट्रेनों के लिए रूट
- 8 जून को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरन तारन-ब्यास के रास्ते चलेगी।
- वहीं, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18 एवं 19 जून को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी।
- इसके अलावा कुछ तारीखों पर चलने वाली 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस नए मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी और 11 और 18 जून को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस नए मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी।
- इसके अलावा 13, 15 एवं 17 जून को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी नए मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19611 - अजमेर से अमृतसर जाने वाली रेलसेवा, जो 21 जून 2025 को अजमेर से रवाना होगी, वह अपने मार्ग में 15 मिनट की देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों के अलावा आप अन्य ट्रेनों की रिशेड्यूल की जानकारी को रेलवे की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
