RailOne App: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 'रेलवन' नाम का एक नया सुपरऐप लॉन्च किया है। यह ऐप रेलवे से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉलूशन के रूप में काम करेगा। टीओआई के सूत्रों के अनुसार, नए रेलवन ऐप में सभी यात्री सर्विस को एक ही ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें आईआरसीटीसी से रिजर्व, अनरिजर्व और प्लेटफॉर्म टिकटों की बुकिंग, पीएनआर और ट्रेन स्टेट्स का पता लगाना, कोच की डिटेल आदि सर्विस भी शामिल होंगी।
RailOne ऐप से मिलेंगे ये फायदे
रेलवन ऐप का मुख्य फोकस बेहतर इंटरफेस के माध्यम से बेहतर यूजर्स अनुभव प्रदान करना है। यह अलग-अलग सर्विसेस इंटीग्रेशन को शामिल करते हुए सभी रेलवे सर्विसेस को एक ही जगह पर कंसोलिडेट करता है, ताकि लोगों को भारतीय रेलवे की सभी सुविधाएं एक जगह पर मिल सकें। नया रेलवन ऐप आप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इसकी एक खास विशेषता सिंगल-साइन-ऑन कैपेसिटी है, जिससे यूजर्स को कई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती है। यूजर्स इंस्टॉलेशन के बाद अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑनमोबाइल क्रेडेंशियल्स का यूज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को अब अलग-अलग भारतीय रेलवे सर्विसेस के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन की जरूरत नहीं होगी, जिससे डिवाइस की स्टोरेज आवश्यकताओं को सही ढंग से कम किया जा सकेगा।
एप्लिकेशन में आर-वॉलेट (रेलवे ई-वॉलेट) की एफिशिएंसी भी शामिल है। यूजर्स न्यूमेरिक एमपिन और बायोमेट्रिक लॉगिन ऑप्शन के माध्यम से अपने अकाउंट को यूज कर सकते हैं।
फिलहाल, भारतीय रेलवे के यात्री अलग-अलग सर्विसेस के लिए कई ऐप्स और वेबसाइटों का यूज करते हैं। इनमें टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, भोजन ऑर्डर करने के लिए आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक, फीडबैक देने के लिए रेल मदद, अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यूटीएस और ट्रेन की गतिविधियों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ फैसिलिटी भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
