भारतीय रेलवे मिडिल क्लास का पंसदीदा यातायात साधन है. ये सस्ता होने के साथ-साथ यात्रा समय पर पूरी करा देता है. इसलिए त्योहारों के समय में भी लंबी यात्रा में आने-जाने के लिए लोग ट्रेन को ही चुनते हैं. फेस्टिव सीजन में ट्रेन की डिमांड बढ़ जाती है. इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे के सेंट्रल जोन ने 62 स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. ताकि लोगों को घर जाने में आसानी हो.

देश में ज्यादातर लोग बेहतर नौकरी की तलाश में घर छोड़कर शहरों की ओर रवाना होते हैं. ऐसे में त्योहारों के समय वे अपने घर वापस जाने की तैयारी करते हैं. ताकि वे अपने परिवार वालों के साथ मिलकर त्योहार सेलिब्रेट कर सकें. इसलिए त्योहारों के समय रेलवे की डिमांड और बढ़ जाती है.
इसी डिमांड को देखते हुए भारतीय रेलवे के सेंट्रल जोन ने 62 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. ताकि लोगों को घर वापसी में कोई दिक्कत ना हो.
अब जान लेते हैं कि क्या ये ट्रेन आपके शहर भी चलने वाली है या नहीं.
कहां चलेगी ये स्पेशल ट्रेन ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे ने ये स्पेशल ट्रेन का तोहफा यूपी, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के लोगों को दिया है. इस ट्रेन के जरिए आप आसानी से अपने घर पहुंच जाएंगे. अब ये भी जान लेते हैं कि इन ट्रेन में क्या-क्या स्टॉपेज रहेगा और ये ट्रेन कहां से शुरू होगी और इसका लास्ट स्टॉप क्या रहने वाला है.
Special Train: दादर से काजीपेट तक के लिए स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 07198 दादर से काजीपेट तक चलने वाली है. ये ट्रेन दादर से हर रविवार दोपहर 3:25 बजे चलती है और आपको काजीपेट तक रात 9 बजकर 25 मिनट में पहुंचा देगी.
वहीं ट्रेन नंबर 07197 हर शानिवार काजीपेट से दादर तक चलती है. ये ट्रेन सुबह 11 बजकर 30 मिनट में काजीपेट स्टेशन से रवाना होगी. वही रविवार दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर दादर पहुंचा देगी.
इस ट्रेन के स्टॉपेज कल्याण, नासिक रोड, इगतपुरी, मनमद, नागरसोल, औरंगाबाद, लासौर, जालना, परतूर, सेलू,परभानी, पुरना, हजूर साहिब नांदेड़, मुडखेद, भोकर, हिम्मतनगर, सहसराकुंड, किनवत, लिंगती, कयेर, वानी, भांदक, चंदरपुर, सिरपुर इत्यादि होने वाले हैं.
Special Train: मुंबई से रक्सौल तक भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये स्पेशल ट्रेन मुंबई से रक्सौल और रक्सौल से मुंबई तक चलने वाली है. ट्रेन नंबर 05586 LTT मुंबई से रक्सौल तक चलने वाली है. ये ट्रेन मुंबई से बिहार तक चलेगी. हर रविवार शाम 4 बजें ये ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन से चलना शुरू होगी. ये ट्रेन आपको तीसरे दिन सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर रक्सौल पहुंचा देगी.
इसके अलावा ट्रेन नंबर 05585 रक्सौल से लोकमान्य तिलक मुंबई तक चलेगी. ये ट्रेन रक्सौल से हर शुक्रवार शाम 4 बजकर 55 मिनट में चलना शुरू होगी और तीसरे दिन सुबह 7 बजकर 25 मिनट में मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पर पहुंचा देगी.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
