How to Check IRCTC Ticket Confirmation:देश में फेस्टिवल सीजन जारी है. आने वाले समय में कई बड़े त्योहार जैसे दिवाली, छठपूजा, भाईदूज आने वाले हैं. दिवाली हो या चाहे छठपूजा ऐसे समय में ट्रेन लोगों की भीड़ से भरी रहती है. वहीं बिहार, यूपी जैसे क्षेत्रों में घर जाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जब कोई ऑप्शन नहीं बचता, तो हमे मजबूरन वेंटिग लिस्ट लेनी पड़ जाती है. रेलवे की वेटिंग टिकट में कुछ ऐसे कोड होते हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी वेंटिग टिकट कंफर्म होगी या नहीं.

वेटिंग टिकट में कुछ ऐसे कोड छिपे होते हैं. जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. इन कोड से आम आदमी बड़े आम से पता लगा सकता है कि आपकी टिकट कंफर्म होगी या नहीं. चलिए बिना वक्त गवाएं इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
यह भी पढ़ें:Confirm Ticket: छठपूजा के लिए चाहिए ट्रेन में कंफर्म सीट, बहुत कम लोग जानते हैं रेलवे की ये ट्रिक
वेटिंग टिकट के इन कोड में छिपा है राज
अगर आपने भी इस त्योहार में घर जाने के लिए वेटिंग टिकट ली है. तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की होने वाली है. वेंटिग टिकट वाला इंसान हमेशा परेशान रहता है कि टिकट कंफर्म होगी या नहीं. लेकिन इसके बारे में आपको जानकारी वेटिंग टिकट में मिल जाएगी.
इन कोड्स को हम हमेशा नजर अंदाज कर देते हैं. वहीं टेंशन लेते रहते हैं. ये ध्यान रखें की इन कोड्स का मतलब ये नहीं है आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगा. ये बस एक तरीके से कंफर्मेशन की संभावना है.
RLWL- अगर आपकी टिकट में RLWL लिखा है, तो इसका मतलब आप रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट में हो. इसलिए ऐसे लोगों की टिकट कंफर्म होना मुश्किल होती है.
PQWL- वहीं अगर आपकी वेटिंग टिकट में PQWL लिखा है, तो इसका मतलब पूल्ड कोड वेटिंग लिस्ट. इसमें भी कंफर्म होने के चांस कम है.
GNWL- इसके साथ ही अगर आपकी टिकट में GNWL लिखा है, तो इसका मतलब जनरल वेटिंग लिस्ट होता है. आपकी टिकट कंफर्म होने के चांस ज्यादा होते हैं.
TQWL- अगर आपकी टिकट में TQWL लिखा है, तो इसका मतलब तत्काल कोट वेटिंग लिस्ट होता है. इसमें टिकट कंफर्म होने के चांस बहुत ही कम होते हैं. ये टिकट तभी कंफर्म होगी, जब कोई अपनी टिकट केंसिल कर देगा.
रेलवे की इस योजना से मिल जाएगी कंफर्म टिकट
इंडियन रेलवे ने अपने यात्रियों को कंफर्म टिकट देने के लिए विकल्प योजना की शुरुआत की थी. रेलवे के पार्टनर आईआरसीटीसी ( इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन) ने विकल्प स्कीम को लॉन्च किया है. इस स्कीम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट देना है.
रेलवे की विकल्प योजना के तहत आप अधिकतम 7 ट्रेन सलेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ योजना में वहीं यात्री अप्लाई कर सकता है, जिनका नाम ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में आया हो.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
