Special Train Tickets:दिवाली से पहले कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने में बहुत अधिक परेशानी होती है। परिवार के साथ त्योहार मनाने की चाह में हजारों लोग महीनों पहले ट्रेन का टिकट बुक कर देते हैं। अगर आप भी ट्रेन का कंफर्म टिकट चाहते हैं तो आपको आसानी से ट्रेन टिकट मिल सकता है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
यात्रियों को ट्रेन में कंफर्म सीट मिल सके, इसके लिए रेलवे ने नई विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

बिहार, झारखंड, यूपी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
अधिकांश ट्रेनें ऐसी हैं जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर दौड़ेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, दिवाली पर बड़ी संख्या में यात्री बरौनी, समस्तीपुर, सहरसा, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, जयनगर, दरभंगा, जोगबनी, पटना, कोलकाता, गुवाहाटी, हावड़ा, मुजफ्फरपुर, कटिहार, टाटानगर और लखनऊ की ओर यात्रा करने वालों के लिए ये ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के द्वारा इस बार चलाई जा रहीं ट्रेनें पिछले साल के मुकाबले 172 फीसदी ज्यादा हैं। पिछले साल रेलवे ने इस अवधि में 1082 ट्रेनें चलाई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगा।
इसके अलावा त्यौहार में विभिन्न ट्रेनों में कुल 52 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। जो 2,740 यात्राएं करेंगे और 2.06 लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा कराएंगे।
यात्रियों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए होल्डिंग क्षेत्र बनाया जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से सक्षम व महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा खाने के लिए विशेष काउंटर लगाया जाएगा। इमरजेंसी में यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे स्टेशनों पर रेलवे डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ-साथ मेडिकल टीमों को भी अलर्ट रखा जाएगा।
इतना ही नहीं, सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
पटरियों पर दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनरास साप्ताहिक ट्रेन बुधवार (30 अक्टूबर, 06 नवंबर) दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 04.05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बनारस से गुरुवार 31 अक्टूबर और 07 नवंबर को रात 08.30 बजे रवाना होगी।
फिर अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव- कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी में होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications