Diwali 2025; Indian Railway; Confirm Train Ticket; Vande Bharat Train: दिवाली का महा उत्सव चल रहा है और इसके बाद छठ का महापर्व आने वाला है। यदि आप भी इस आखिरी मोमेंट में घर जाने के लिए कंर्फम ट्रेन टिकट का इंतजार कर रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम आज आपको यहां बता रहे हैं कि इस आखिरी मोमेंट में आप कैसे कंफर्फ ट्रेन टिकट पा सकते हैं।

दरअसल, दिवाली और छठ महापर्व को में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) दर्जनों स्पेशन ट्रेनें चला रही है। इसके अलावा, देश के अलग-अलग रूट्स पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) का भी संचालन किया जा रहा है। तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे कंफर्फ टिकट ले सकते हैं...
कैसे मिलेगा कंफर्म ट्रेन टिकट?
दिवाली या छठ पूजा के आस-पास ट्रेन टिकट बुक करना चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि ज़्यादातर ट्रेनों में लोग पहले से ही टिकट बुक कर लिए होते हैं और तत्काल कोटा भी मिनटों में बुक हो जाता है। जिन यात्रियों के पास अभी भी आरएसी (RAC) या वेटिंग तत्काल टिकट है, उनके लिए IRCTC विकल्प योजना (Vikalp Scheme) प्रदान करता है, जिसके तहत बाद में सीटें मिलने पर ऐसे यात्रियों को उसी रूट की दूसरी ट्रेन में स्थानांतरित करके उनके बोर्डिंग की संभावना बढ़ाई जा सकती है।
क्या है विकल्प योजना?
विकल्प एक वैकल्पिक सुविधा है जो आईआरसीटीसी के सिस्टम को वेटिंग लिस्ट वाले या आरएसी पीएनआर को बिना किसी अतिरिक्त लागत के उसी रूट या स्टेशन क्लस्टर पर चलने वाली वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरित करने की अनुमति देती है। यह कन्फर्मेशन की गारंटी नहीं देता, लेकिन संभावना बढ़ा देता है। सीट कंफर्म होने पर नया पीएनआर जारी किया जाता है। वैकल्पिक ट्रेन का बोर्डिंग या टर्मिनेटिंग क्लस्टर स्टेशन अलग हो सकता है।
विकल्प ऑप्शन का इस्तेमाल करने का तरीका :
- आईआरसीटीसी ऐप/वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- यात्री का नाम/उम्र, आईडी प्रकार, पसंदीदा बोर्डिंग/गंतव्य, और पेमेंट (यूपीआई/नेटबैंकिंग/कार्ड) डिटेल भरें।
- तत्काल टिकट का समय एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे; नॉन-एसी (स्लीपर/2S) के लिए सुबह 11 बजे खुलता है।
- इसके बाद अपना लोकेशन यानी स्टेशन से लेकर स्टेशन तक और सही तारीख दर्ज करें। जैसे दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर, 2025।
- इसके बाद उपलब्ध/RAC/WL दर्शाने वाली ट्रेन/क्लास चुनें।
- यात्रियों के लिए बर्थ वरीयता और वैकल्पिक बीमा भरें।
- इसके बाद 'विकल्प (वैकल्पिक ट्रेन होम)' टॉगल करें।
- एक ही रूट पर अधिकतम 7 वैकल्पिक ट्रेनें चुनें (क्रम = आपकी प्राथमिकता)।
- ध्यान दें कि विकल्प के साथ आपका बोर्डिंग/गंतव्य किसी नज़दीकी क्लस्टर स्टेशन पर स्थानांतरित हो सकता है।
- पेमेंट करें। पेमेंट के बादआपको पीएनआर और वर्तमान स्थिति (सीएनएफ/आरएसी/डब्ल्यूएल) मिलेगी।
- यदि आपको आपके मूल ट्रेन में कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिला तो आईआरसीटीसी आपकी मूल ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट से 72 घंटे पहले तक आपको वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरित कर सकता है।
- यदि आपको वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरित किया गया है, तो आपको अपडेट किया गया पीएनआर/ट्रेन/कोच/बर्थ एसएमएस से मिल जाएगा।
- बोर्डिंग से पहले IRCTC ऐप में पीएनआर स्टेटस जरूर चेक करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
