Indian Railway Apps List: जब भी किसी व्यक्ति को ट्रेन का टिकट बुक करना होता है तो उसके मन में सबसे पहले ये ख्याल आता है कि उसका सफर आरामदायक और सस्ता होगा या नहीं है। आज भी जब ट्रेन टिकट बुक करना होता है अक्सर लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है लेकिन रेलवे के कुछ ऐप्स ऐसे हैं जिनसे आप सस्ते में टिकट बुक करने के साथ-साथ घर में बैठे हुए होटल भी बुक कर सकते हैं। आइए इन ऐप्स के बारे में आपको बताते हैं।

IRCTC Rail Connect App
इस ऐप की मदद से आप रहने की जगह, ट्रेन डिपार्चर, अराइवल, बर्थ उपलब्धता समेत कई अन्य चीजें भी चेक कर सकते हैं। वैसे तो IRCTC के ऐप की मदद से यूजर्स आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और देशभर के कई लोग IRCTC के ऐप और वेबसाइट की मदद से ही रेलवे टिकट बुक करते हैं लेकिन रेलवे की वेबसाइट और ऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ यूजर्स को कई अन्य फीचर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे वे कम रेट में होटल भी बुक कर सकते हैं।
Unreserved Ticketing System App
इस ऐप से आसानी से घर बैठे टिकट बुक किया जा सकता है। इसकी मदद से आप अपने फोन से ही अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगी है तो आप इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट भी खरीद सकते हैं।
NTES (National Train Enquiry System) App
इस ऐप की मदद से आप किसी भी ट्रेन का लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन में गूगल प्ले पर जा कर NTES ऐप डाउनलोड करना होगा। अब आपको 'स्पॉट योर ट्रेन' विकल्प पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी ट्रेन का नंबर भरना है फिर आपको आपकी ट्रेन कहां पर है और अगला स्टेशन कौन सा है, ट्रेन समय पर चल रही है या लेट है आदि कई सारी जानकारी आपको मिल जाएंगी।
RailMadad app
'रेल मदद' को ऐप, वेबसाइट, पोस्ट, सोशल मीडिया, ई मेल और एक हेल्पलाइन सर्विस के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इस ऐप पर आप मेडिकल असिस्टेंस को लेकर, सुरक्षा, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, कोच में सफाई आदि कई मुद्दों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस रेलवे मदद ऐप पर आप अपनी फाइल की हुई शिकायत को ट्रैक भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
