IOB waives minimum balance charges: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को त्यौहारों का दिवाली से पहले तोहफा दिया है। बैंक ने बचत खातों में न्यूनतम बचत राशि (MAB) न बनाए रखने पर लगने वाले चार्ज में छूट की घोषणा की है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बैंकिंग अनुभव को सरल बनाने और खाताधारकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से है। बैंक के अनुसार, यह कदम उसके ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और वित्तीय समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।
IOB ने बताया कि उसने पहले ही कई विशेष योजनाओं, जिनमें IOB सिक्सटी प्लस, IOB बचत बैंक पेंशनभोगी, लघु खाते और IOB बचत बैंक वेतन पैकेज शामिल हैं, के लिए न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता को माफ कर दिया है।
बैंक ने क्या कहा?
इस पर टिप्पणी करते हुए, IOB के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि हमें इस छूट की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो हमारे खाताधारकों को महत्वपूर्ण राहत देगी। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और अधिक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाना है।
IOB ने पहले PMJDY, BSBDA, लघु खाते, आईओबी एसबी वेतन पैकेज, आईओबी सिक्सटी प्लस, आईओबी एसबी पेंशनर योजना और आईओबी एसबी सरकारी खाते जैसी योजनाओं के लिए न्यूनतम शेष राशि शुल्क माफ कर दिया है।
आम ग्राहकों के लिए कैसे होगी राहत?
इस कदम से विशेष रूप से उन खाताधारकों को लाभ होगा जो वित्तीय तनाव या लापरवाही के कारण अक्सर अपने खातों में न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने में विफल रहते हैं और जुर्माना शुल्क का पेमेंट करने के लिए मजबूर होते हैं। इस राहत के साथ, IOB ने अपने बचत खाता ग्राहकों के बड़े आधार की एक बड़ी चिंता को कम कर दिया है।
IOB के बारे में डिटेल्स
1937 में स्थापित और 1969 में नेशनलाइज्ड, इंडियन ओवरसीज बैंक पूरे भारत में 3,345 शाखाएं और लगभग 3,461 एटीएम संचालित करता है। 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही में, बैंक ने 5,93,213 करोड़ रुपये का कुल कारोबार, 2,358 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ और 1,111 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
