नई दिल्ली, मार्च 29। भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम को डिलीवरी दिग्गज फेडएक्स के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है, जो अध्यक्ष और सीईओ फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह लेने रहे हैं। स्मिथ 1 जून को पद से हटने के लिए तैयार हैं। स्मिथ, जिन्होंने 1971 में फेडएक्स की स्थापना की थी, अब कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। फेडएक्स द्वारा जारी एक बयान में सुब्रमण्यम ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बात की और कहा कि वह बोर्ड के शासन के साथ-साथ वैश्विक महत्व के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फोकस्ड हैं, जिनमें स्थिरता, इनोवेशन और सार्वजनिक नीति शामिल हैं।

बिजनेस वर्ल्ड के दिग्गज
सुब्रमण्यम ने कहा कि फ्रेडरिक एक दूरदर्शी लीडर और बिजनेस वर्ल्ड के दिग्गज हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रशंसित कंपनियों में से एक की स्थापना की, और इस भूमिका में कदम रखना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। 54 वर्षीय सुब्रमण्यम को 1991 में कंपनी में शामिल होने के बाद 2020 में फेडएक्स के निदेशक बोर्ड के लिए चुना गया था। कंपनी ने कहा कि वह बोर्ड में अपनी सीट बनाए रखेंगे।
भारत से क्या है नाता
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका से पहले, सुब्रमण्यम फेडएक्स एक्सप्रेस के अध्यक्ष और सीईओ थे, जो दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों में से एक है। वे मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और साथ ही सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।
क्या क्या भूमिकाएं संभालीं
फेडएक्स के साथ 31 वर्षों में सुब्रमण्यम ने अन्य प्रबंधन और मार्केटिंग भूमिकाओं में कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य विपणन और संचार अधिकारी और कनाडा में फेडएक्स एक्सप्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। 1996 से, उन्होंने एशिया प्रशांत क्षेत्र में फेडएक्स एक्सप्रेस में मार्केटिंग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और फिर 2003 में उन्हें कनाडा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 2013 से 2019 तक, सुब्रमण्यम ने प्रेसिडेंट के पद पर पदोन्नति से पहले कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी), विपणन और संचार के रूप में कार्य किया। बता दें कि टेनेसी में मुख्यालय वाली फेडएक्स के वैश्विक स्तर पर 600,000 कर्मचारी हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
