नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इसका एक बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी। भारत ईंधन के लिए कच्चे तेल के आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों को भी समस्या होती है। क्योंकि खेती के दौरान सिंचाई के अलावा कुछ और भी चीजों के लिए डीजल की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी खेती करते हैं और डीजल की ऊंची कीमतों से परेशान हैं तो टेंशन न लें। हम आपको एक रास्ता बताएंगे, जिससे आप पर डीजल की कीमतों का बोझ काफी कम हो जाएगा।
इंडियन ऑयल का स्पेशल कार्ड
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल एक स्पेशल कार्ड जारी करती है। खेती करने वाले किसान इस कार्ड से डीजल खरीदें तो तो उन्हें छूट मिलेगी। किसान इंडियन ऑयल के इस कार्ड को लेकर डीजल खरीदें तो उन्हें काफी सस्ता पड़ेगा। इंडियन ऑयल के इस कार्ड का नाम है एक्स्ट्रापावर रूरल कार्ड। बता दें कि इंडियन ऑयल के अलावा कोई भी तेल कंपनी ऐसा कोई ऑफर नहीं पेश करती।
कब-कब मिलेगा फायदा
इंडियन ऑयल के एक्स्ट्रापावर रूरल कार्ड की मदद से कोई भी ग्राहक पम्प सेट के अलावा डीजी सेट और मछली पालन या सिंचाई के लिए डीजल खरीदता है तो उसे छूट मिलेगी। अब जानते हैं कि आपको यह कार्ड कैसे मिल सकता है।
कैसे मिलेगा एक्स्ट्रापावर रूरल कार्ड
अगर कोई भी एक्स्ट्रापावर रूरल कार्ड लेना चाहता है तो उसे पहचान पत्र और कॉन्टेक्ट डिटेल्स देनी होगी। आप ग्रामीण इलाके में मौजूद इंडियन ऑयल के किसी पेट्रोल पंप से इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। आपको यह कार्ड हाथों-हाथ दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस कार्ड पर आपको कोई इंश्योरेंस नहीं मिलेगा।
कितनी होगी बचत
इंडियन ऑयल के इस स्पेशल पर आप 100 रु का डीजल खरीदेंगे तो आपको 30 रिवार्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे। 30 रिवार्ड पॉइंट्स का मतलब है 30 पैसे। ध्यान रहे कि आप एक साथ 10,000 पॉइंट्स जुटा कर ही उन्हें रिडीम कर सकेंगे। 10000 पॉइंट्स का मतलब होगा 100 रु। कार्ड को जारी करने के लिए आपको पहली बार में 50 रु खर्च करने होंगे।
फ्री पेट्रोल पाएं
एचडीएफसी बैंक ने अपने इंडियनऑयल क्रेडिट कार्ड पर खास ऑफर शुरू किया था। इससे आपको 50 लीटर तक फ्री फ्यूल मिल सकता है। आप जब भी इंडियन ऑयल के फ्यूल आउटलेट्स पर ईंधन भरवाते हैं तो एचडीएफसी आईओसीएल कार्ड पर आपको फ्यूल पॉइंट्स मिलते हैं। ये पॉइंट बिल पेमेंट, ग्रॉसरी खरीदारी और अन्य यूटिलिटी पेमेंट भी मिलते हैं। इन्हीं पॉइंट्स की मदद से कार्डधारक हर साल 50 लीटर तक मुफ्त ईंधन पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications